नर्मदापुरम/कन्हैयालाल वर्मा/16,सितम्बर,2023/ मध्य प्रदेश पर्यटन बोर्ड द्वारा मध्य प्रदेश में साहसिक गतिविधियों के विकास के लिए प्रमुख सचिव (पर्यटन) श्री शिव शेखर शुक्ला के निर्देशन में लगातार विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। इसी तारतम्य में एक जिला एक उत्पाद के तहत जिले में पर्यटन को प्रोत्साहित करने के अनुक्रम में मध्यप्रदेश पर्यटन बोर्ड द्वारा द जिप्सी एडवेंचर के माध्यम से मढई-तवा साइक्लिंग का आयोजन किया गया , सतपुड़ा टाइगर रिजर्व के बफर जोन में प्रात: 7 बजे एमपीटी बाइसन रिर्साट से सभी प्रतिभागियों ने साइकिलिंग की शुरुआत की, साइकिलिंग के दौरान प्रतिभागियों में खासा उत्साह रहा , प्रतिभागियों ने प्राकृतिक सौंदर्य का लुफ्त उठाया।
मढ़ई -तवा साइकिलिंग का फ्लैग ऑफ सतपुड़ा टाइगर रिजर्व के फील्ड डायरेक्टर श्री एल कृष्णमूर्ति द्वारा किया गया साथ ही संयुक्त संचालक एडवेंचर डॉ संतोष कुमार श्रीवास्तव, स्थानीय सोहागपुर जनपद सीईओ श्री संजय अग्रवाल , साडा अध्यक्ष श्री कमल दुथ भी मौजूद रहे।
संयुक्त संचालक एडवेंचर डॉ संतोष कुमार श्रीवास्तव
मध्यप्रदेश टूरिज्म बोर्ड के द्वारा जानकारी देते हुए बताया गया कि साइकिल टूर में दिल्ली,जबलपुर, बरेली, नर्मदापुरम, भोपाल, हैदराबाद, मंदसौर, पूणे, नागपुर, इंदौर इत्यादि स्थानो के 35 से अधिक प्रतिभागियों द्वारा भाग लिया गया। जिसमें 3 महिला प्रतिभागी भी थी। यह साइकिल टूर का मढ़ई से तवा के बीच सतपुड़ा टाइगर रिजर्व के बफर जोन से, उर्दों , पठाई, परसापानी इको जंगल कैंप, सफेद माटी, तवा डैम , नया काजरी होते हुए ग्रीनएस्केप्स रिजॉर्ट मढ़ई में ही समापन हुआ। साइकिलिंग में 75 किलोमीटर की दूरी तय की गई । उक्त साइकिल टूर में रेडबुल एवं डेकाथलोंन जैसी संस्थाएं स्पॉन्सर रही। साथ ही सभी प्रतिभागियों ने मध्यप्रदेश टूरिस्म को इस शानदार साइकिल इवेंट के लिए आभार भी व्यक्त किया।
