नर्मदापुरम/कन्हैयालाल वर्मा/ आगामी विधानसभा निर्वाचन के दृष्टिगत कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री नीरज कुमार सिंह ने शनिवार को नोडल अधिकारियों और सहायक नोडल अधिकारियों को सौपे गए कार्यों की समीक्षा की और आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने ईवीएम प्रबंधन के संबंध में अधिकारियों को निर्देश दिए कि ईवीएम को खोलने, बंद करने , हैंडलिंग और उनके मूवमेंट में निर्वाचन आयोग के निर्देशों का अक्षरशः पालन किया जाए। सुनिश्चित करें कि मतदान कर्मियों के साथ सेक्टर अधिकारियों को भी ईवीएम के संचालन के लिए बेहतर प्रशिक्षण दिया जाए।
परिवहन प्रबंधन के संबंध में कलेक्टर श्री सिंह ने कहा कि मतदान केंद्रों के रूट चार्ट के अनुसार वाहनों का निर्धारण किया जाए। परिवहन कार्य में लगे वाहन चालकों की पूर्व जानकारी तैयार कर लें। ताकि उन्हें मतदान के लिए ईडीसी जारी किया जा सके। प्रशिक्षण प्रबंधन के संबंध में कलेक्टर श्री सिंह ने निर्देशित किया कि सभी रजिस्ट्रीकरण अधिकारी आपके विधानसभा क्षेत्र में आयोजित प्रशिक्षण में स्वयं उपस्थित रहकर मतदाता कर्मियों का अच्छे से प्रशिक्षण सुनिश्चित कराएं। व्यय अनुवेक्षण दल, एमसीएमसी ,एफएस, एसएसटी , वीवीटी,मीडिया सर्टिफिकेशन आदि के संबंध में बारीकी से प्रशिक्षण दिया जाए।
कलेक्टर श्री सिंह ने कानून व्यवस्था एवं आचार संहिता के संबंध में निर्देश दिए कि निर्वाचन के घोषणा के साथ ही सभी जनपद सीईओ एवं सीएमओ अपने क्षेत्र में संपत्ति विरूपण अधिनियम के तहत कार्यवाही सुनिश्चित कराएं। अवैध शराब के विरुद्ध आबकारी एवं पुलिस बल द्वारा निरंतर कार्यवाही की जाए। सूचना एवं प्रौद्योगिकी के संबंध में कलेक्टर श्री सिंह ने कहा कि निर्वाचन के दौरान आवश्यक जानकारी निर्धारित पोर्टल पर समय पर सही जानकारी के साथ अपडेट हो यह सुनिश्चित करें।
इसके साथ ही बैठक में शिकायत प्रबंधन, प्रेक्षक, संचार एवं सूचना प्रबंधन , मतदान दल वाहन एवं पथ प्रबंधन, मतगणना केंद्र प्रबंधन , कल्याण, मतपत्र प्रबंधन, इत्यादि कार्यों के संबंध में कलेक्टर श्री सिंह ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश। बैठक में नेशनल लेवल मास्टर ट्रेनर श्री पंकज दुबे द्वारा नोडल एवं सहायक नोडल अधिकारियों को निर्धारित दायित्वों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। बैठक में जिला पंचायत सीईओ श्री एस एस रावत, उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री देवेंद्र कुमार सिंह सहित सभी नोडल एवं सहायक मॉडल अधिकारी उपस्थित रहें। रजिस्ट्रीकरण एवं सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बैठक में शामिल हुए।
*फोटो संलग्न

