नर्मदापुरम/कन्हैयालाल वर्मा/ विधायक नर्मदापुरम डॉ.सीतासरन शर्मा की अनुशंसा पर कलेक्टर श्री नीरज कुमार सिंह द्वारा विधायक स्वेच्छानुदान निधि से विकासखंड इटारसी, नर्मदापुरम क्षेत्र के कुल 139 हितग्राहियों को कुल 6 लाख 94 हजार रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति जारी की गई है। सहायता राशि हितग्राहियों को उनके उपचार एवं आर्थिक रूप से अत्यंत कमजोर होने के कारण स्वीकृत की गई है। जिला योजना एवं सांख्यिकीय कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार 2 हितग्राहियों को 25-25 हजार रूपए, 2 हितग्राहयों को 12-12 हजार रूपए, 1 हितग्राही को 11 हजार 200 रूपए, 8 हितग्राहियों को 10-10 हजार रूपए, 1 हितग्राही को 7 हजार 800 रूपए, 8 हितग्राहियों को 7-7 हजार रूपए, 10 हितग्राहियों को 6-6 हजार रूपए, 30 हितग्राहियों को 5-5 हजार रूपए, 29 हितग्राहियों को 4-4 हजार रूपए, 42 हितग्राहियों को 3-3 हजार रूपए, 1 हितग्राही को 2 हजार 700 रूपए, 1 हितग्राही को 2 हजार 500 रूपए, 3 हितग्राहियों को 2-2 हजार रूपए की आर्थिक सहायता स्वीकृत की गई है।

