नर्मदापुरम /प्रदीप गुप्ता /मतदाता जागरूकता के अंतर्गत नर्मदा कॉलेज में संदेश आधारित नुक्कड़ नाटकों का मंचन किया गया। विद्यार्थियों ने मतदाताओं को मजबूत लोकतंत्र के लिए मतदान के महत्व को समझाते हुए सकारात्मक रूप से नाटकों द्वारा प्रोत्साहित किया। प्राचार्य डॉ. ओ एन चौबे ने बताया कि लोकतंत्र की जड़ों को मजबूती देने के लिए समाज के सभी वर्गों को निष्पक्ष रूप से वोट करना बड़ी जिम्मेदारी है । इस पर्व को जिम्मेदार नागरिक होने का परिचय देते हुए मनायें और बूथ तक जाकर अवश्य मतदान करें। प्रथम प्रस्तुति में रक्तदान की प्रेरणा पर आधारित नाटक जिसमें जाति-पाति एक समान तथा खून का रंग एक ही है का संदेश दिया गया बेहद सराहनीय रहा। लोकतंत्र बचाओ शीर्षक नाटक में बताया गया कि मतदान के लिए लालच में ना आएं, पैसा , शराब कंबल, राशन आदि का प्रलोभन ही लोकतंत्र के विनाश का कारण है और वोट की ताकत नाटक के मंचन में बताया गया कि मजबूत राष्ट्र के निर्माण में हर एक व्यक्ति को अपनी भागीदारी सुनिश्चित करते हुए मतदान बूथ तक जाने की सलाह दी गई । परिणामों में शिवम सैनी समूह प्रथम , आकांक्षा शर्मा समूह द्वितीय तथा रोशन चौहान समूह तृतीय रहे।कुमकुम चौहान, काजल विश्वकर्मा, सतीश बारस्कर, रजनीकांत, सचिन , आयुष, आदित्य, यश, निकिता, प्रगति आदि ने नाटकों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। डॉ. आर एस बोहरे, डॉ. के जी मिश्र, डॉ. रवि उपाध्याय, डॉ. हंसा व्यास, डॉ. अमिता जोशी, डॉ. विनिता अवस्थी, डॉ. एस सी हर्ने, डॉ. संजय चौधरी, डॉ. बी एल राय, डॉ. ईरा वर्मा, डॉ. एस के उदयपुरे, डॉ. शोभा बिसेन, नित्या पटेरिया उपस्थित रहे।

Contact info : narmadasamay@gmail.com / +917974372722

