नर्मदापुरम/कन्हैयालाल वर्मा/ कलेक्टर श्री नीरज कुमार सिंह की अध्यक्षता में सोमवार को जिला स्तरीय सलाहकार समिति की बैठक आयोजित की गई। जिसमें मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ दिनेश देहलवार, महाप्रबंधक उद्योग, जिला खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति अधिकारी, जिला शिक्षा अधिकारी , खाद्य सुरक्षा अधिकारी जितेंद्र सिंह राणा, एनआरसी डाइटिशियन इंचार्ज डॉ स्वाति दुबे, खाद्य व्यवसाय से संबंधित प्रतिनिधि श्री महेश ठाकुर इत्यादि उपस्थित रहे।
खाद्य सुरक्षा मानक अधिनियम के अंतर्गत किए जा रहे कार्य और ईट राइट इंडिया चैलेंज फेस 3 के अंतर्गत किए जा रहे कार्य की समीक्षा की गई। समीक्षा के दौरान कलेक्टर श्री सिंह द्वारा निर्देशित किया गया कि विभाग द्वारा सैंपलिंग की संख्या बढ़ाई जाए और होटल रेस्टोरेंट की भी सतत जांच की जाए।
*फोटो संलग्न
