नर्मदापुरम/कन्हैयालाल वर्मा/ भारत में होने वाली कुल मृत्यु मे से 60 प्रतिशत मृत्यु असंचारी रोगों के कारण होती है जिसमें हृदय रोग , लकवा ,उच्च रक्तचाप (45 प्रतिशत) प्रमुख कारण है, साथ ही बच्चों मे हृदय संबंधी जन्मजात विकृति एवं रोग भी मृत्यु कारण होते है। सही समय पर स्क्रीनिंग एवं इस संबंध में व्यापक जन जागरूकता के उद्देश्य से 29 सितम्बर 2023 को विश्व हृदय दिवस के दौरान जिला चिकित्सालय सहित समस्त ब्लॉक स्तरीय स्वास्थ्य संस्था में विश्व हृदय दिवस आयोजि किया जाएगा, शहरी एवं ग्रमीण क्षेत्र मे आशा कार्यकर्ता द्वारा 30 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के समस्त व्यक्तियों का सी बैंक फार्म में एएनएम एवं सीएचओ द्वारा अनिवार्य रूप से डिजिटलाइजेशन किया जायेगा।
उप स्वास्थ्य केन्द्र ,शहरी एवं ग्रामीण प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों पर मिलने वाले कंफर्म पेशेंट का टेलीकंसलटेंशन कराया जायेगा। आरबीएसके की टीम द्वारा 6 माह से 18 वर्ष तक के चिंहित जन्मजात हृदय रोग वाले बच्चों की जांच की जायेगी ।
