यात्री प्रतिक्षालय में बना रैनबसेरा,नेकी की दीवार नपा ने हटाईं रसोई हो रही संचलित ठेका देने के बाद भी नपा के कर्मचारियों की ली जा रही सेवाएं

आमला. नगर के बस स्टैंड में बने यात्री प्रतिक्षालय में गरीब बेसहारा लोगो के रात्रि में विश्राम हेतु यात्री प्रतिक्षालय में रेनबसेरा बनाया गया था। जहां बहार से आने वाले मुसाफिर रात्रि में ठहरते थे। वही गरीब बेसहारा भिक्षावृत्ति करने वाले भी रैनबसेरा में ही रात्रि में विश्राम करते थे। लेकिन जब से नपा द्वारा दिनदयाल रसोई को संचालित किया है। जब से रैनबसेरा को हटा दिया गया है। अब गरीब बेसहारा लोग रात्रि में सड़क पर ही सो रहे है। वही रसोई का ठेका होने के बाद भी रसोई में नपा के कर्मचारियों द्वारा सेवाएं ली जा रही है। लोगो का कहना है कि जब नगर पालिका द्वारा रसोई का ठेका दे दिया गया है तो ठेकेदार को रसोई की व्यवस्था करना चाहिए लेकिन नपा के जिम्मेदार अधिकारीयो का इस ओर कोई ध्यान नही है। वही नपा के कर्मचारियों को ही रसोई में कार्य करते देखा जा सकता है।भिक्षावृत्ति करने वालो लोगो का कहना है कि रैनबसेरा नपा द्वारा खोला गया था तो रात्रि में यात्री प्रतिक्षालय में रजाई गद्दे की व्यवस्था की गई थी। जहा रात में हम लोग रोकते थे। तो कोई परेशानी नही होती थी लेकिन अब सड़क पर सोना पड़ रहा है। वही नेकी की दीवार को भी हटा दिया गया है। शासन द्वारा गरीबो की चलाई जा रही योजनाओं को नगर पालिका द्वारा बंद कर दिया गया है। जिससे गरीब बेसहारा लोगो को शासन की योजनाओं का लाभ नही मिल रहा है।
इनका कहना है…………………..
नपा द्वारा दीनदयाल रसोई का ठेका दे दिया गया है ठेकेदार द्वारा रसोई को संचालित किया जा रहा है नगर पालिका के दो कर्मचारी साफ सफाई के लिए दिए गए हैं अन्य कोई कर्मचारी वहां पर कार्यरत नहीं है रेनबसेरा और नेकी की दीवार क्यों हटाई गई है इसके बारे में मुझे कोई जानकारी नहीं है।
शिवप्रसाद गुजरे प्रभारी दीनदयाल रसोई नपा आमला
