क्रमिक भूखहड़ताल आठवें दिन भी रही जारी समस्या सुने नही पहुचा प्रशासन

आमला. 9 सूत्री मांगों को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष छन्नू बेले जनपद चौराहे पर बैठे आज आठवें दिन भी अनशन जारी रहा लगातार विभिन्न संगठन और क्षेत्र के गणमान्य नागरिको युवाओं नवयुवक मंडलो का समर्थन मिलने से मानो ऐसा लग रहा है कि आमला कई वर्षों से समस्याओं को लेकर जूझ रहा था चुने हुए प्रतिनिधियों द्वारा शहर और ग्रामीण क्षेत्र के विकास की उपेक्षा की जा रही है समर्थन से लगता है कि अमला सारणी विधानसभा क्षेत्र में विकास की गति कई दिनों से रुकी पड़ी है लगातार जनप्रतिनिधियों की उपेक्षा से विकास कार्य अवरुद्ध है अनशन पर बैठे बेले द्वारा बताया गया कि विगत 20 वर्षों से आमला सारणी विधानसभा क्षेत्र के लोगों की समस्याओं को लेकर लगातार शासन प्रशासन को ज्ञापन के माध्यम से अवगत कराया गया था लेकिन समस्याओं पर ध्यान न देते हुए जनता को उपेक्षित किया गया मजबूरन मुझे जनहित में आंदोलन करने के लिए मजबूर होना पड़ा फिर भी शासन प्रशासन का ध्यान आकर्षण नहीं हो रहा है मेरा शासन से निवेदन है कि शीघ्र ही मांगों का निराकरण किया जाए यदि मांगों का निराकरण शीघ्र नहीं किया गया तो मजबूरन मुझे आमरण अनशन जैसे कार्यक्रम को करने के लिए बाध्य होना पड़ेगा आज हड़ताल को आमला सारणी विधानसभा के उपाध्यक्ष प्रदीप कोकाटे युवा कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष यशवंत हुडे सहित युवा कांग्रेस के मंडलम सेक्टर बुथ प्रभारी सहित नागरिकों ने समर्थन दिया और शासन से मांग की गई किसी ग्रह ही अनशन पर रखी गई नव सूत्री मांगों को पूर्ण किया जाए।
