नर्मदापुरम कन्हैया लाल वर्मा/

मनोज साहू की समाज के प्रति जागरुकता एवं समर्पण को देखते हुए राष्ट्रीय तेली साहू महासंगठन के प्रदेश अध्यक्ष अशोक साहू की सहमति से आईटी सेल के प्रदेश अध्यक्ष रवि साहू ने उनका मनोनयन किया है। इस मनोनयर पर उन्हें समाज की तरफ से शुभकामनाएं दी गई हैं।
नर्मदापुरम में आम जन मानस में अपनी अलग पहचान बनाने वाले मनोज साहू को राष्ट्रीय तेली साहू महासंगठन के आई टी प्रकोष्ठ में नर्मदापुरम जिला अध्यक्ष मनोनीत किया गया है। यह मनोनयन उनकी समाज के प्रति जागरुकता एवं समर्पण को देखते हुए किया गया है। महासंगठन के आईटी सेल के प्रदेश अध्यक्ष ने उनका मनोनयन किया है। इस मनोनयन पर उन्हें समाज की तरफ से शुभकामनाएं दी गई हैं।
महासंगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष साहू मुरारी गुप्ता, राष्ट्रीय महामंत्री रामललित गुप्ता, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष सह प्रवक्ता बालचंद्र गुप्ता, राष्ट्रीय संगठन महामंत्री संजय गुप्ता, डाॅ. उमेश गुप्ता, महासंगठन के प्रदेश अध्यक्ष अशोक साहू,महा संगठन के प्रदेश महामंत्री बाबूलाल साहू ,राजनेतिक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष विजय साहू, युवा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष हेमेंद्र साहू, महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्ष कल्पना वात्री ने उम्मीद जताई है कि मनोज साहू के नेतृत्व में आईटी प्रकोष्ठ अपने सामाजिक विस्तार के नए मुकाम तक पहुंचेगा। समाज सेवा के क्षेत्र में नई मिसाल पेश करेगा। इस नियुक्ति पर मनोज साहू को संगठन के पदाधिकारियों सहित समाज जनों ने बधाई दी।
राष्ट्रीय तेली साहू महासंगठन नर्मदापुरम के नवनियुक्त आईटी सेल जिला अध्यक्ष मनोज साहू ने कहा कि जल्द ही जिला कार्यसमिति का विस्तार और सभी तहसीलों में नगर अध्यक्ष मनोनीत करेंगे। उन्होंने संगठन की ओर से खुद पर भरोसा जताने के लिए सभी पदाधिकारियों के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया।

