आमला में हो रहा आचार संहिता का उल्लंघन………
अभी तक नही हटाए गए राजनीतिक बेनर पोस्टर
आमला. नगर में अभी भी आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन होते दिखाई दे रहा है क्योंकि प्रशासन द्वारा अभी भी राजनीतिक बैनर पोस्टर निजी संपत्तियों से नहीं हटाए गए हैं वहीं शासकीय कार्यालय में भी अभी तक बैनर पोस्टर लगे हुए हैं वहीं योजनाओं का लेखन भी उसी स्थान पर लिखा हुआ है ।ऐसे में शहर में आदर्श आचार सहिंता का उल्लंघन खुलेआम किया जा। नगर के रतेड़ा रोड निजी सम्पतियों पर बिना अनुमति के बैनर पोस्टर लगे हुए है। ऐसा माना जा रहा है कि प्रशासन भी नही चाहता है कि आचार सहिंता का सख्ती से पालन हो सके । इस वजह से आदर्श आचार सहिंता को 24 घन्टे बीत जाने के बाद भी निजी सम्पतियों से अभी तक राजनीतिक बैनर पोस्टर नही हटाए गए है। लोगो का मानना है कि नगर में आदर्श आचार सहिंता का उल्लंघन हो रहा है।
इनका कहना है……..
आपके माध्यम से जानकारी मिली है अगर अभी भी निजी सम्पतियों पर राजनीतिक बैनर पोस्टर लगे हुए है तो उससे तत्काल हटाने के निर्देश दिए जाएंगे।
पूनम साहू तहसीलदार आमला
