सड़क का हो रहा घटिया निर्माण को लेकर वार्ड के प्रत्येक घर से होगी सीएम हेल्पलाइन में शिकायत

आमला. नगर के बंधा रोड से मोक्षधाम तक सड़क निर्माण का कार्य नपा के द्वारा ठेका देकर करवाया जा रहा है। जबकि सडक़ की भूमि केन्द्रीय सरंक्षण के आधिपत्य में आता है। सडक़ की भूमि की एनओसी मिली कि नही इसकी पुष्टि भी पूरी तरह से अभी तक नही हो पाई है।लेकिन सड़क निर्माण का कार्य 1700 मीटर की लागत 67 लाख से किया जा रहा है। बैतुल के ठेकेदार द्वारा सड़क का निर्माण कार्य किया जा रहा है। लेकिन सड़क निर्माण में स्टीमेट के आधार पर निर्माण नही किया जा रहा है। बंधा रोड की सड़क पहले से ही विवादों में है। क्योंकि सड़क का निर्माण कराने के लिए युवक कांग्रेस द्वारा सड़क पर चक्काजाम कर विधायक की गाड़ी को रोक कर उग्र आंदोलन कर सड़क निर्माण की मांग की गई थी। इसके बाद विधायक द्वारा मुख्यमंत्री कायाकल्प योजना के अंतर्गत सड़क की राशि नपा को स्वकृति मिली। लेकिन दोनों दलों की खींचतान के चक्कर मे सड़क का निर्माण कार्य घटिया स्तर का हो रहा है। क्योंकि सड़क मुख्यमंत्री कायाकल्प योजना की है। और नगर सरकार दूसरे दल की है। यही वजह मानी जा रही है। की सड़क की गुणवत्ता का ध्यान अब कोई भी नही रख रहा है। अब अपनी अपनी राजनीति रोटी सेकने में लगे है। जिसके कारण वार्डवासियों को इसका खामियाजा आगामी दिनों में भुगतना पड़ सकता है। वार्ड के जागरूक युवा भरत रावत ने बताया कि 20 साल के बाद सड़क का निर्माण कार्य किया जा रहा है। सड़क पर जो मटीरियल डाला गया है।वो स्टीमेट के अनुसार नही है। घटिया स्तर का कार्य किया जा रहा है। वार्ड के सभी घरों में स्टीमेट की प्रति का वितरण कर दिया गया है। इसके बाद भी सड़क का कार्य बेहद घटिया किया जा रहा है। सड़क के घटिया निर्माण को लेकर अब वार्ड के सभी घरों से सीएम हेल्पलाइन पर सड़क की शिकायत की जाएगी। सड़क निर्माण स्टीमेट के अनुसार नही किया गया तो नपा ओर ठेकेदार के खिलाफ में वार्डवासियों द्वारा उग्रआंदोलन किया जाएगा।
