कांग्रेस कार्यालय का हुआ उद्घाटन , कांग्रेस प्रत्याशी ने किया जनसंपर्क

आमला .आज विधानसभा समन्वयक डाक्टर राजेंद्र देशमुख , पूर्व ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष सुभाष देशमुख , ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष मनोज देशमुख द्वारा शहर की रतेड़ा रोड स्थित दादा जी लान मे कांग्रेस कार्यालय का उद्घाटन किया गया इस अवसर पर विधानसभा समन्वयक राजेंद्र देशमुख ने कहा कि इस बार आमला विधानसभा किसी भी हालत मे जितना है पिछले बार जिले की 4 सीटें कांग्रेस की जीती थी लेकिन आमला मे कांग्रेस को हार का सामना करना पड़ा था

लेकिन इस बार सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं को ताकत लगाकर काम करना हैं भाजपा की तानाशाही रीति और नीति यहा के विधायक द्वारा रेत और गिट्टी का जो धन्धा किया जा रहा हैं क्षेत्र मे जनता परेशान हैं भाजपा सिर्फ खोखले वादे करने मे लगी है। कांग्रेस प्रत्याशी मनोज मालवे ने आज क्षेत्र के एक दर्जन से अधिक ग्रामों का दौरा किया

ग्रामों मे कांग्रेस प्रत्याशी को जनसमर्थन मिला क्षेत्र वासियों ने कांग्रेस प्रत्याशी का तिलक और पुष्प माला से जोरदार स्वागत किया । इस दौरान रमेश यादव , निरज कटारिया , नितिन गाडरे , किशोर माथनकर , विजेंद्र भवसार सहित कांग्रेस कार्यकर्ता पदाधिकारी उपस्थित थे।
