भाजपा प्रत्याशी को महिलाओं ने सौपी मक्का कहा सिंचाई का रकबा बढ़नें से बढ़ रही उपज

प्रत्याशी डॉ योगेश पंडागरे के पक्ष मे पदाधिकारी और कार्यकर्ता कर रहे बैठके
क्षेत्र मे रवाना हुए चुनाव प्रचार रथ।
आमला.भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने प्रत्याशी डॉ योगेश पंडागरे के पक्ष मे मतदान करानें मुहिम तेज कर दी है। जहां खुद प्रत्याशी डॉ पंडागरे कस्बो मे डोर टू डोर मतदाताओं से रूबरू होकर शत-प्रतिशत और भाजपा के पक्ष मे मतदान की अपील कर रहे है तो वही पदाधिकारी बैठके लेकर कार्यकर्ताओं मे उर्जा का संचार करते नजर आ रहे है। शुक्रवार को विधान सभा प्रभारी राजेश आहूजा एवं कमलेश सिंह ने नगर के सभी सेक्टर एवं शक्ति केंद्रों पर पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की बैठके लेकर चुनावी तैयारी का जायजा लिया। इस दौरान पिछले कार्यकाल मे भाजपा के व्दारा कराए गए विकास कार्यो को जनता के बीच रखकर वोट मांगनें की बात कही। जबकि केंद्र और प्रदेश सरकार की योजनाओं का हवाला देनें की नसीहत भी उन्होनें दी।
प्रचार रथ रवाना किया-

भाजपा प्रत्याशी डॉ योगेश पंडागरे के पक्ष मे मतदान की अपील के लिए शुक्रवार को तीन प्रचार रथ भी क्षेत्र मे रवाना किए गए। ये रथ खुद प्रत्याशी डॉ योगेश पंडागरे नगर मंडल अध्यक्ष रामकिशोर देशमुख जनपद अध्यक्ष गणेश यादव ने पूजा-अर्चना के बाद रवाना किए। प्रचार रथ के माध्यम से मतदाताओं से वोट की अपील के अलावा भावी एजेंडा एवं उपलब्धियां भी लोगो को बता रहा है।
महिलाओं ने भी शुरू किया बैठको का दौर-

चुनाव की सरगर्मी के बीच महिलाओं की बैठको का भी दौर शुरू है। शुक्रवार को इन बैठको मे तेजी भी लाई गई। महिला मोर्चा अध्यक्ष आरती पाटील खुद मंजू पंडागरे सहित महिला मंडल की सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता लाड़ली बहना योजना लाड़ली लक्ष्मी योजना सहित अन्य योजनाओं की जानकारी देकर महिलाओं के बीच बैठके कर रही है।
महिला ने सौपी मक्का-

शुक्रवार को प्रचार के दौरान भाजपा प्रत्याशी डॉ0 पंडागरे को गांव में महिलाओं ने मक्का दी । महिलाओं और किसानों का कहना था कि क्षेत्र मे सिंचाई का रकबा बढ़नें के बाद मक्का सहित अन्य फसलों की उपज भी बढ़ी है। इस दौरान वे खामढाना गुबरेल लालढाना काठी ऊपर हरदोली हरदोली चिन्दुढाना लीलाझर जैताढाना खारी आदि गावों जनसंपर्क करते नजर आए।
