उत्साह और उमंग के बीच मेन मार्केट मे शुरू हुआ भाजपा कार्यालय

बड़ी संख्या मे उपस्थित रहे पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता
आमला.भाजपा प्रत्याशी डॉ योगेश पंडागरे के प्रचार मे युवाओं की टीम भी पूरी मुस्तैदी से जुट गई है। जबकि विभिन्न मोर्चा एवं प्रकोष्ट के पदाधिकारी तथा कार्यकर्ता भी अंचल मे अलसुबह से देर रात तक जनसंपंर्क कर भाजपा के पक्ष मे मतदान की अपील करते नजर आ रहे है। वही भाजपा के हवाईपट्टी स्थित कार्यालय के अलावा मेन मार्केट मे चुनाव प्रबंधन एवं क्रियान्वयन के लिए कार्यालय शुरू किया गया। शनिवार को इस कार्यालय का उद्घाटन पूर्व सांसद सुभाष आहूजा पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष जितेंद्र कपूर नगर मंडल अध्यक्ष रामकिशोर देशमुख जिला उपाध्यक्ष नरेंद्र गढ़ेकर वरिष्ठ भाजपा नेता मिश्रीलाल राठौर सहित अन्य वरिष्ठ भाजपा नेताओं एवं पदाधिकारियों तथा कार्यकर्ताओं की मौजूदगी मे हुआ।
गांव-गांव मे ले रहे बैठके-

भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा वर्ग मोर्चा के अध्यक्ष राजू मालवीय सुभाष पुंडे दिनेश बारस्कर विट्ठल बारस्कर अनुसूचित जाति मोर्चा के अध्यक्ष लक्ष्मण चौकीकर मनोज कश्यप नितिन खातरकर भानूप्रताप चंदेलकर एसटी मोर्चा के जोहरी वाडि़वा सहित पदाधिकारियों व्दारा रोजाना अंचलों मे बैठके लेकर मतदाताओं से जनसंपंर्क कर भाजपा के पक्ष मे मतदान का आव्हान किया जा रहा है। मोर्चा प्रकोष्ट के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मतदाताओं के सामनें भाजपा सरकार की योजनाएं एवं क्षेत्र मे कराए गए विकास कार्यो का बखान करते नजर आ रहे है। किसान मोर्चा जिला उपाध्यक्ष हरि यादव सहित पदाधिकारी भी लगातार किसानों से संपंर्क कर भाजपा सरकार व्दारा किसानों के हित मे किए कार्यो का ब्यौरा रख रहे है।
आज इन गावों मे किया जनसंपंर्क-

भाजपा प्रत्याशी डॉ योगेश पंडागरे ने शनिवार को हरन्या टांडीढाना हथनोरा मांडई डेहरी खजरी सेमाढाना गाडरीढाना चोपना बासखापा घाटावाड़ीकला घाटावाड़ीखुर्द इटावा सहित अन्य गावों मे डोर टू डोर जनसंपंर्क किया।
रविवार को यहां करेंगे जनसंपंर्क-
भाजपा प्रत्याशी डॉ योगेश पंडागरे कल रविवार को ठानी आवरिया धौसरा खिड़की तोरनवाड़ा परसोड़ी अमनी खतेड़ा शिवपुरी बोरी सहित आस-पास के गांव मे मतदाताओं से डोर-टू-डोर मिलकर भारतीय जनता पार्टी के पक्ष मे मतदान की अपील करेंगे।
