जिससे मिले उसी की जुबां बनते नजर आए भाजपा प्रत्याशी डॉ योगेश पंडागरे

जनसंपंर्क के दौरान भी लोगो से बटोरते नजर आ रहे वाहवाही।
कार्यकर्ता मतदाताओं से कह रहे शत-प्रतिशत करें मतदान ।
आमला.भाजपा प्रत्याशी डॉ योगेश पंडागरे ने रविवार को विधानसभा क्षेत्र के एक दर्जन से ज्यादा गावों मे जनसंपंर्क किया। लगातार जनसंपंर्क कर रहे डॉ पंडागरे अलग-अलग क्षेत्र मे लोगो से उन्ही के अंदाज मे मुलाकात कर रहे है। मुलाकात का यह तरीका मतदाताओं को भी लुभाता नजर आ रहा है। रविवार को जब वे क्षेत्र मे पहुचें तो उन्होनें मजदूरो किसानो राहगीरो दुकानदारों आदि सभी वर्ग के लोगो से उन्ही के अंदाज मे शत प्रतिशत मतदान एवं भाजपा के पक्ष मे मतदान का आग्रह कियाभाजपा प्रत्याशी डॉ0 पंडागरे का अंदाल लोगों के चेहरों पर मुस्कराहट छोड़ता नजर आया।
चलते-चलते बनाई मिठाई-

भाजपा प्रत्याशी डॉ पंडागरे ने शनिवार को क्षेत्र मे दुकानदारों के साथ हाथ बटाया तो उनकी खुंशी का ठिकाना नही था। ऐसा ही एक वाक्या तब सामनें आया जब मिठाई की कढ़ाई मे उन्होनें सरोता चलाया। इस दृश्य से दुकानदार ही नही बल्कि बैठे खरीददार और साथ चल रहे लोग भी भावुक नजर आए।
कार्यकर्ताओं ने निकाली रैली-

शनिवार को भाजपा कार्यालय के शुभारंभ के बाद कार्यकर्ताओं ने नगर के साप्ताहिक बाजार मे भ्रमण कर मतदाताओं से भाजपा के पक्ष मे वोट की अपील की। इस अवसर पर पूर्व सांसद सुभाष आहूजा पूर्व जिला अध्यक्ष जितेंद्र कपूर विधानसभा प्रभारी राजेश आहूजा नगर मंडल अध्यक्ष रामकिशोर देशमुख जिला उपाध्यक्ष नरेंद्र गढेकर अशोक नागले हरि यादव भरत यादव हेमंत गुगनानी जितेंद्र बेले भानूप्रताप चंदेलकर अरूण उबनारे लाजवंती नागले मुक्ता ढोलेकर सुष्मा नरवरे आरती पाटिल दुर्गा साहू सहित बड़ी तादाद मे महिलाएं भी शामिल थी।
पथ संचलन का स्वागत किया –

रविवार को राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ व्दारा रविवार को नगर मे पथ संचलन किया गया। इस पथ संचलन मे शामिल सेवको का भारतीय जनता पार्टी की तरफ से महिला मोर्चा की पदाधिकारियों ने स्वागत किया। इसमें सीमा चौरिया नगर मंडल उपाध्यक्ष अंबिका साबले मुक्ता ढोलेकर लता यादव दीक्षा सुरजेकर माया देशमुख सीमा हारोड़े सहित बड़ी संख्या मे महिलाएं एवं युवतियां शामिल थी।
रविवार को यहां किया जनसंपंर्क-
भाजपा प्रत्याशी डॉ योगेश पंडागरे ने क्षेत्र के ठानी बुचनवाड़ी आवरिया धौसरा खिड़की तोरनवाड़ा परसोड़ी अमनी खतेड़ा शिवपुरी बोरी राशिढाना रतेडाकला सहित आस-पास के गावों मे जनसंपंर्क किया।
सोमवार को यहां होगा जनसंपंर्क-
भाजपा प्रत्याशी डॉ योगेश पंडागरे सोमवार को विस क्षेत्र के जंबाड़ा जंबाड़ी कुटखेड़ी माहोली रानीडोंगरी गुवाड़ीढाना खापाखतेड़ा देवगांव कनोजिया खानापुर सहित आस-पास के क्षेत्र मे जनसपंर्क करेंगे।
