केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी मंगलवार को आमला और खेड़लीबाजार मे आमसभा लेंगे

प्रत्याशी डॉ योगेश पंडागरे के पक्ष मे मतदान की अपील करेंगे।
आमला.भाजपा प्रत्याशी डॉ योगेश पंडागरे के पक्ष मे कल मंगलवार को केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी बोरदेही के खेड़लीबाजार और आमला मे आमसभा को संबोधित करेंगे। इस अवसर पर उनके साथ प्रत्याशी डॉ0 योगेश पंडागरे भाजपा जिला अध्यक्ष बबला शुक्ला विधानसभा प्रभारी राजेश आहूजा पीजे शर्मा नगर मंडल अध्यक्ष रामकिशोर देशमुख यदुराज रघुवंशी यशवंत यादव सहित अन्य वरिष्ठ भाजपा नेता भी उपस्थित रहेंगे।भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष रामकिशोर देशमुख यदुराज रघुवंशी यशवंत यादव ने बताया। कि पहली सभा दोपहर 2 बजे खेड़लीबाजार के बाजार चौक मे एवं इसके पश्चात् दोपहर 3 बजे आमला मे पुलिस थाने के पीछे होगी।
सोमवार को भी जारी रहा जनसंपंर्क-
भाजपा जिला उपाध्यक्ष नरेंद्र गढ़ेकर ने बताया प्रत्याशी डॉ0 योगेश पंडागरे ने मंगलवार को भी सघन जनसंपंर्क किया। मंगलवार को ग्राम जंबाड़ा जंबाड़ी कुटखेड़ी माहोली रानीडोंगरी गुवाड़ीढाना खापाखतेड़ा देवगाव कनौजिया खानापुर सहित आस-पास के अन्य गावों मे जनसंपंर्क किया।
खेड़लीबाजार मे शुरू हुआ भाजपा कार्यालय –

रविवार को भाजपा जिला अध्यक्ष बबला शुक्ला ने खेड़लीबाजार मे भी भाजपा के चुनाव कार्यालय का उद्घाटन किया। कार्यालय एवं सेक्टर प्रभारी राहुल साहू ने बताया उनके व्दारा खेड़लीबाजार सहित आस-पास के गावों मे भी जनसंपंर्क किया गया।
महिलाएं उतार रही आरती-

भाजपा प्रत्याशी डॉ योगेश पंडागरे के सहज और सरल स्वभाव के कारण मतदाता उनका क्षेत्र मे लगातार स्वागत करते नजर आ रहे है। जनसंपंर्क के दौरान महिलाएं पंडागरे की आरती उतारते नजर आ रही है। जबकि उनके प्रचार मे बड़ी तादाद मे महिलाएं भी क्षेत्र मे जनसंपंर्क कर रही है।

