कांग्रेस के राष्टीय अध्यक्ष 15 नवंबर को आमला में लेंगे जनसभा

आमला. आमला विधानसभा में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की जनसभा होने जा रही है। ब्लाक कांग्रेस प्रवक्ता अंकित सूर्यवंशी ने बताया कि 15 नवंबर को आमला शहर में राषटीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे जनसभा को सम्बंधित करेगे

इसके लिए स्थल निरीक्षण और पार्किंग व्यवस्था का जायजा लेने जिला कांग्रेस ग्रामीण अध्यक्ष हेमंत भैया वागद्रे ,ब्लाक अध्यक्ष मनोज देशमुख नगर कांग्रेस अध्यक्ष लोकेश सोनी नपाध्यक्ष नितिन गाडरे किसान कांग्रेस ब्लाक अध्यक्ष रविकांत उघड़े , हेमंत पगारिया प्रमोद सेठिया ने आज बुधवार को जनसभा स्थल का निरीक्षण किया गया ।

अंकित सूर्यवंशी ने बताया कि राष्टीय अध्यक्ष की जनसभा कार्यक्रम के लिए पार्किंग व्यवस्था,का वरिष्ठ पदाधिकारीयों द्वारा स्थल का चयन किया जा रहा है। स्थल चयन होने के बाद कार्यक्रम का समय तय किया जाएगा वरिष्ठ पदाधिकारीयों द्वारा कार्यक्रम की तैयारी की जा रही है। अंकित सूर्यवंशी ने कांग्रेस की सभी विंग से अधिक संख्या में कार्यक्रम में पहुचने की अपील कांग्रेसजनों सहित आमला सारणी विधानसभा वासियो से की है।
