भाजपा प्रत्याशी से लाड़ली बहनाएं बोल रही योगेश भैय्या आपके राज मे हम हुए आत्मनिर्भर
डॉ पंडागरे की कही आरती उतारते तो कही लाड़ दुलार करते नजर आ रही बुजुर्ग महिलाएं

आमला.भारतीय जनता पार्टी की लाड़ली बहना और लाड़ली लक्ष्मी योजना से प्रभावित होकर भाजपा प्रत्याशी डॉ0 योगेश पंडागरे का क्षेत्र मे महिलाएं जोर-शोर से स्वागत और दुलार करती नजर आ रही है। कभी बुजुर्ग महिलाएं उनके सिर पर हाथ रखकर आशीर्वाद देती तो कभी गाल पर हाथ से दुलार करती नजर आती। भाजपा प्रत्याशी के प्रति लोगो का और खासतौर पर महिलाओं का यह भाव देखकर आस-पास खड़े और साथ चल रहे लोग भी पल-पल भावुक होते नजर आते। बुधवार को भी डॉ पंडागरे ने विधानसभा क्षेत्र के करीब डेढ़ दर्जन गावों मे जनसंपंर्क कर लोगो से भारतीय जनता पार्टी के पक्ष मे मतदान की अपील करते नजर आए।
महिलाएं भी भावुक नजर आई-

बुधवार को जब भाजपा प्रत्याशी डॉ योगेश पंडागरे कचरबोह गांव पहुचे तो महिलाएं आरती की थाल सजाकर उनका अभिनंदन करनें के लिए आतुर नजर आई। यहां कि कुसुमबाई इमलाबाई आदि ने डॉ पंडागरे से कहा कि सरकार की लाड़ली बहना योजना ने उनकी माली हालत सुधार दी है। महिलाएं सरकार के इस प्रयास से आत्मनिर्भर होती जा रही है। कहा कि लाड़ली लक्ष्मी योजना से बेटियां काफी खुश और निश्चितं है।
कलमेश्वरा-बोरदेही मार्ग भी बना खुशी की वजह-

बुधवार के जनसंपंर्क के दौरान कलमेश्वरा बोरदेही आदि गावों के लोग कलमेश्वरा-बोरदेही 7.50 किमी. 388.80 लाख लागत की एवं कलमेश्वरा मे जलाशय निर्माण एवं बारछी मे बेल नदी पर बैराज निर्माण होते साध्यता प्राप्त होनें तथा आगामी वित्तिय वर्ष मे निर्माण कार्य स्वीकृत होनें की प्रत्याशा को लेकर काफी खुश भी नजर आए।
इन गावों मे किया जनसंपंर्क-
हसलपुर देहलवाड़ा मालेगांव बांसलिया कचरबोह बोरदेही भयावाड़ी दीपामांडई बामला बिजोरी लिखड़ी भोंडदेही बिजट्टा कलमेश्वरा सहित आस-पास के गावों मे जनसंपंर्क किया।
