विवाद होने के कारण नही लग पाई बोडखी में पटाखा दुकानें

आमला.जैसे-जैसे दीपावली का पर्व करीब आ रहा है। वैसे-वैसे पटाखा व्यसाइयो को दुकानें सजाने की तैयारी बढ़ गई है। तीन बार पटाखा दुकानें लगाने के लिए बोडखी बाजार में राजस्व विभाग द्वारा लेआउट डाला गया है। लेकिन पटाखा व्यसाइयो के आपसी विवाद के चलते प्रशासन द्वारा दुकानें एलाड नही की गई है। वही प्रशासन द्वारा इस वर्ष बड़े नियम कायदों से पटाखा दुकानें लगाने का मन बना लिया है। क्योंकि इस वर्ष आचार संहिता लागू है। नियम पहले के अनुमान में ओर भी कड़े हो गए है। प्रशासन द्वारा जारी नियम के अनुसार बताया गया है कि जिस व्यक्ति के नाम से पटाखा बिक्री का लाइसेंस है वही व्यक्ति दुकान पर मौजूद होगा। वही अग्निशमन यंत्र के साथ साथ दुकानों को टीन सेड में लगाना अनिवार्य है। वही पानी,बालू, अग्निशमन यंत्र की व्यवस्था दुकान में करना है। वही रहवासी क्षेत्र में दुकान नही लगाई जाएगी ऐसे कड़े नियमो के साथ ही पटाखा दुकानें लगाई जाएगी आज पटाखा दुकानों के लेआउट करने बोडखी हल्का पटवारी धनराज इवने बोडखी दुकान एलाड कराने पहुचे थे कि दुकानदारों का विवाद हो गया इस वजह से आज बुधवार को दुकानें नही लग पाई है। इस विषय में बोडखी के पटवारी धनराज इवने से चर्चा की गई तो उन्होंने ने बताया कि आज बुधवार को बोडखी में दुकानें एलाड कराने के लिए गए थे कि दुकानदारों का आपसी में ही विवाद हो गया दुकानदारो में तय नही हो पाया है कि दुकान किस तरफ लगाना है हर दुकानदार पहले नंबर की दुकान की मांग कर रहा है इस वजह से बोडखी में पटाखा दुकानें नही लग पाई है। इसके लिए सीएमओ से चर्चा कर इसका निराकरण किया जायेगा।
