नर्मदापुरम /प्रदीप गुप्ता /कांग्रेस के जिला कार्यकारी अध्यक्ष शिवराज चंद्रोल को मिली एक और बड़ी जिम्मेदारी, उन्हें मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी का प्रदेश महामंत्री बनाया है । पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ, पूर्व केंद्रीय मंत्री सुरेश पचौरी, कांग्रेस प्रत्याशी गिरिजाशंकर शर्मा, जिला कांग्रेस अध्यक्ष शिवकांत गुड्डन पांडेय की अनुशंसा से नियुक्ति का आदेश जारी हुआ । जिला प्रवक्ता महेश पांडेय ने बताया चुनाव के मद्देनजर कुर्मी मतदाताओं के लिए शिवराज चंद्रोल की नियुक्ति महत्वपूर्ण मानी जा रही है । शिवराज चंद्रोल की नियुक्ति पर बीनू बुधौलिया, नेता प्रतिपक्ष अनोखेलाल राजोरिया, प्रदेश सचिव बैभव शर्मा, नगर कांग्रेस अध्यक्ष धर्मेंद्र तिवारी, प्रदेश प्रवक्ता केलू उपाध्यय, युवा कांग्रेस प्रदेश सचिव बलवीर चौहान, राकेश रघुवंशी, अजय सैनी, भूपेश थापक, विकास आर्य, अज़हर खान, कृष्णा चौहान, अंकित दुबे, सत्यनारायण कटारे, देवेंद्र पटेल, राकेश शर्मा, कार्तिक चौहान, रितिक चौहान ने बधाई दी ।


