जूते की दुकान में रात में लगी भीषण आग दस लाख का हुआ नुकसान
संवाददाता दिलीप पाल आमला
आमला. जहाँ एक ओर लोगो ने दीपावली बड़े धूमधाम से मनाई वही दूसरी ओर इधर बोडखी क्षेत्र के मेन मार्केट में एक जूते की दुकान के गोदाम में रात्रि के करीब 2 बजे भीषण आग लग गई बताया जा रहा है। कि आग शर्ट शर्किट से लगने का अंदेशा लगाया जा रहा है। खैर जो भी हो लेकिन दुकानदार का लाखों का नुकसान हुआ है। जूते की दुकान के आजु-बाजू से लगी दुकानों में भी आग की लपेट से काफी नुकसान हुआ है। बिजली के मीटर भी पूरी तरह से जलकर नष्ट हो गए वही सुबह तक दुकान के शटर आग की वजह से गर्म थे। वैसे रात्रि में आग लगने की सूचना पर नगर पालिका का दमकल वहानं मौके पर पहुच गया था। दुकान संचालक कवलजीत सिंग ने बताया कि रोज की तरह जैसे दुकान बन्द करके घर चले जाते थे वैसे ही कल भी दुकान बंद करके घर गए थे। रात में दुकान में आग लगने की सूचना मिली शर्ट सर्किट से आग लगने का अंदेशा है। दुकान के गोदाम में रखा पूरा माल जल गया है। लगभग 10 लाख का नुकसान हुआ है। रात में आग लगने की खबर से युवाओ के सहयोग से आग पर काबू पाया गया है। वही नगर पालिका की दमकल ने समय पर पहुचकर आग को पर काबू पा लिया था।

