मोदी की सभा मे पहुचे आमला के लोग

प्रधानमंत्री ने की भाजपा प्रत्याशी को विजयी बनाने की अपील

आमला .मंगलवार को भाजपा प्रत्याशी डॉ योगेश पंडागरे के समर्थकों सहित बड़ी तादाद मे आमला सारनी विधानसभा के नागरिक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सभा में शामिल होने बैतूल पहुंचे। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उपस्थित लोगों से 5 साल तक योजनाओं के सफल क्रियान्वयन के लिए भाजपा के प्रत्याशियों को विजयी बनाने ने का आह्वान किया। मोदी बोले कांग्रेस के पंजे को प्रदेश की तिजोरी से दूर रखना, नहीं तो पहले जैसी स्थिति बन जाएगी।

आपके लिए 100 रुपए निकलेगा और हाथ में सिर्फ 2 रुपया ही लगेगा। जबकि भाजपा की सरकार हर योजना का लाभ सीधे हितग्राही के खाते में पहुचती है। उन्होंने कहा कांग्रेस झूठ की बुनियाद पर खड़ी है। लेकिन अब जनता इस बुनियाद का ढांचा 17 नवंबर को जनता गिराकर ही मानेगी। प्रधानमंत्री ने कहा मुफ्त राशन की योजना आगे 5 साल भी जारी रहेगी। सभा मे पहुचे आमला सारनी विधानसभा के लोगो का डॉ पंडागरे ने आभार माना।
