भाजपा ने चुनाव प्रचार के अंतिम दिन झोंकी ताकत आमला में निकाली वाहन रैली, मतदाताओं से की योगेश पण्डाग्रे ने की मतदान की अपील

आमला.बुधवार को चुनाव प्रचार का शोरगुल थम गया। लेकिन उससे पहले भाजपा ने पूरी ताकत झोंक दी। भाजपा प्रत्याशी डॉ. योगेश पण्डाग्रे ने आमला में विशाल रैली निकाली। यह रैली बोडखी पेट्रोल पंप से शुरू हुई और बोडखी मार्केट से आमला के प्रमुख मार्गो होते हुए निकली। इस मोटर साइकिल रैली में भगवा झंडे के साथ कार्यकर्ताओं ने हर-हर मोदी, घर-घर मोदी के नारे लगाये। गौरतलब है कि बुधवार शाम से चुनाव प्रचार थम गया। अब कोई भी प्रचार नहीं कर सकेगा। केवल प्रत्याशी घर-घर जाकर मतदाताओं से मिल सकेंगे। रैली, प्रदर्शन, सभा आदि नहीं होगी। ऐसे में चुनाव प्रचार के अंतिम दिन भाजपा ने अपनी ताकत झोंकते हुए मोटर साइकिल रैली निकाली। प्रत्याशियों ने प्रचार के दौरान घोषणा पत्र के पर्चे बटवाकर मतदाताओं को आकर्षित करने का प्रयास भी किया। गौरतलब रहे कि विधानसभा चुनाव को लेकर मतदान 17 नवंबर सुबह 7 बजे से शुरू होगा। मतदान के 48 घंटे पहले ही चुनावी प्रचार-प्रसार थम गया। अब प्रत्याशी चुनाव प्रचार नहीं कर पायेगे। ऐसे में आज कमरा बैठकों का दौर चलेगा।भाजपा ने चुनाव प्रचार के अंतिम दिन झोंकी ताकत
