समाजसेविका आराधना मालवी ने सबसे पहले मतदान करके दिया जागरूक मतदाता होने का परिचय

आमला. अमला सारणी विधानसभा चुनाव में सुबह 7:00 बजे सबसे पहले मतदान करके सुषमा महिला जन कल्याण एवं बाल विकास शिक्षण समिति की अध्य्क्ष आराधना मालवी ने मतदान करके जागरुक मतदाता होने का परिचय दिया है उन्होंने सबसे पहले सुबह 7:00 बजे मतदान किया और मतदाता को भी प्रेरित किया सुषमा महिला जन कल्याण एवं बाल विकास शिक्षण समिति की अध्य्क्ष आराधना मालवी ने बताया कि राष्ट्रीय हित में देश और प्रदेश के विकास को गति देने के लिए विकास रूपी सरकार को चुनने के लिए उन्होंने सबसे पहले सुबह 7:00 बजे मतदान किया वही मतदान करने के बाद सुषमा महिला जन कल्याण एवं बाल विकास शिक्षण समिति की अध्य्क्ष आराधना मालवी ने आसपास के मतदाताओं को भी मतदान करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने बताया कि मतदान करना बहुत जरूरी है क्योंकि देश प्रदेश से लेकर राष्ट्रीय हित में जब तक हम आगे जाकर अपना मत का उपयोग नहीं करेंगे तो विकास रूपी सरकार को हम कैसे चुन पाएंगे उन्होंने बताया कि सही रूप से सरकार चुनकर विकास की गति को आगे बढ़ाने के लिए अपने मत का प्रयोग अवश्य करना चाहिए और तो और अपने आसपास के क्षेत्र के लोगों को भी अधिक से अधिक मतदान करने के लिए प्रेरित करना चाहिए इस बार के विधानसभा चुनाव में महिलाओं ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और महिलाओं ने भी अधिक से अधिक मतदान किया।
