सिविल अस्पताल में चल रहा घराशाही, गरीब मरीजो से पीली पर्ची के लिए जा रहे 10 रुपये कलेक्टर से हुई शिकायत

सिविल अस्पताल में रोगी कल्याण समिति की निःशुल्क पर्चियों के लिए जा रहे दस रुपये हुई कलेक्टर से शिकायत
आमला. शासन द्वारा बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने और गरीब तबके के लोगो के लिए गरीबी रेखा के नीचे जीवन व्यापन करने वाले लोगो के लिए सरकारी अस्पताल में रोगी कल्याण समिति के द्वारा पीली पर्ची उपचार के लिए कटवाई जाती है। जो कि बिल्कुल निःशुल्क रहती है। लेकिन अस्पताल के कर्मचारियों के द्वारा पीली पर्ची के दस रुपये लिए जा रहे है।निशुल्क उपचार करवाने दी जाने वाली पिली पर्चियों के दस से बीस रुपये वसूलने का मामला सामने आने पर बीएमओ द्वारा दोषी एनएमए के खिलाफ 15 हजार की रिकवरी की कार्यवाही की जा रही है।शहर के सिविल अस्पताल मे पिछले 7 महीनो से एनएम राम दयाल चौहान निवासी कनोजिया द्वारा मरीजों के लिए पीली व सफ़ेद पर्ची काटने का कार्य किया जाता था

जिसमे गरिबो को निशुल्क मिलने वाली पीली पर्चियों के भी दस से बीस रुपये वसूले जा रहे थे। योगिता उइके,सुनीता इवने,सविता धुर्वे,सविता इवनाती,राधा डेहरिया,प्रियंका टिकारे,आशा गगारे द्वारा मामले की शिकायत अपने मोबाईल पर वीडियो बनाकर बीएमओ अशोक नरवरे को की गई जिसके बाद एन एम ए राम दयाल चौहान के खिलाफ कार्यवाही करते हुए 15 हजार की रिकवरी वसूली का नोटिस बीएमओ नरवरे द्वारा दिया गया है।
बिना बीपीएल कार्ड के भी पर्ची कटती……..

सिविल अस्पताल मे उपचार करवाने आई महिला संगीता बाई ,नविता राधा सिंधिया प्रियंका टिकारे आशा बाई ने बताया उनसे 10 पीली पर्ची के लिए गये और जिन्होंने कार्ड नहीं लाया उनसे 20 रुपये लिए गये उल्लेखनीय होगा की गरीबी रेखा पात्र हितग्राहियो के कार्ड देखने के बाद ही पर्ची दिये जाने के निर्देश है लेकिन एन एम ए निर्देशों की अवेहलना कर रहा था ।
शिकायतकर्ता…………………..

शिकायतकर्ता योगिता,सुनीता,विनीता,सविता इवनाती, ने बताया अस्पताल मे इस् अवैध वसूली की लिखित शिकायत सीएमएचओ और वरिष्ठ स्वास्थ अधिकारियों को कर जांच कार्यवाही की मांग करेंगे।
इनका कहना है………………….
बीएमओ अशोक नरवरे ने बताया पूर्व मे भी रामदयाल चौहान को नोटिस दिया जा चुका है पीली पर्ची मे अवैध वसूली के मामले मे 15 हजार की रिकवरी की कार्यवाही की जा रही है उक्त एनएमए चौहान द्वारा फिल्ड मे भी कार्य नहीं किया जा रहा था जिसके कारण उसे काउंटर पर पर्ची काटने के कार्य मे लगाया था लेकिन यहा भी स्टॉफ व मरीजों द्वारा पूर्व मे कई बार अनियमिताओं की शिकायते की गई है ।
