सड़क हादसे में दो युवकों की मौत पुलिस ने बरामद की लाश ओर मोटरसाइकिल

आमला. नगर के समीप तोरणवाड़ा के रास्ते पर कुड़मुड़ नदी की पुलिया के नीचे सुबह दो युवकों की लाश होने की सूचना से शहर में दहशत का माहौल बन गया जैसे ही खबर लगी तो मौके पर पुलिस पहुंच गई थी बताया जा रहा है कि मोटरसाइकिल पर तीन लोग सवार थे जो रात्रि में आमला से नवेगांव के ग्राम सिनाटी जा रहे थे रास्ते में कुड़मुड़ नदी की पुलिया पर किसी अज्ञात वहानं चालक ने उन तीनों युवकों को टक्कर मार दी और तीनों युवक नदी की पुलिया में जा गिरे बताया जा रहा है कि तीनों युवक में से दो युवकों की मौत हो गई एक ही मौके से फरार हो गया था पुलिस शक के आधार पर युवक से पूछताछ कर रही है पुलिस ने बताया कि रात्रि में तीन युवक अपनी मोटरसाइकिल से आमला से नवेगांव के ग्राम सेल्टियां जा रहे थे। किसी अज्ञात वहानं ने उन युवकों को टक्कर मार दी और तीनों युवक नदी की पुलिया में जा गिरे जिसमे मौके पर मोहित रमेश यदुवंशी उम्र 20 वर्ष निवासी चिखलार,वही तुलसीराम पिता पांडुराम यदुवंशी उम्र 21 वर्ष निवासी चिखलार, की मौत हो गई सुबह उनकी लाश बरामद की गई है। तीसरा युवक घायल है। उसका उपचार चल रहा है। युवक से पूछताछ चल रही है। एसआई श्री मूलचंद ने बताया कि दोनों युवकों का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है मर्ग कायम कर जाच में लिया गया है।
