दुर्घटनाओं मे हो रही संदिग्ध मौते लोगो मे बढ रही दहशत
शुक्रवार को हुई 2 मौते तो 9 नवंबर को भी इसी तरह का मामला सामनें आया था।

आमला।नगर मे बीते एक पखवाड़े मे दो अलग-अलग दुर्घटनाओं मे 3 मौते सामनें आई है। दुर्घटनाओं मे सीधे तौर पर युवको की संदिग्ध मौत कई तरह के सवाल खड़े कर रही है। हालाकि दोनो मामलो मे पुलिस जांच कर रही है। लेकिन आम नागरिक चर्चाओं मे इन दुर्घटनाओं की मौतो को संदिग्ध मान रहे है। इसी के चलते आमला व्यापारी संघ ने पुलिस को ज्ञापन सौपकर भी एक मामले मे तो शीघ्र जांच की मांग तक कर डाली है।
मामला 1-
शुक्रवार की अलसुबह रतेड़ा रोड की कुड़मुड़ नदी के पास मोटरसाईकिल सवार दो युवको के संदिग्ध हालत मे शव मिले है। बताया जा रहा है कि ये युवक अपनी मोटरसाईकिल से आमला के रास्ते नवेगांव के पास सेल्टियां गांव जा रहे थे। युवको के शव पुलिया के पास मिले है इनमें चिखलार निवासी मोहित रमेश यदुवंशी 20 वर्ष एवं तुलसीराम पिता पांडुराम यदुवंशी 21 वर्ष की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि मोटरसाईकिल पर 3 युवक सवार थे इनमें तीसरा युवक मौके से फरार भी हो गया था जिससे बाद मे पुलिस ने उपचार के बाद हिरासत मे लेकर पूछताछ की जा रही है।
मामला 2-
09 नवंबर को आमला-रमली रास्ते पर मेन मार्केट निवासी डिजेंद्र पिता बसंत मालवीय गंभीर हालत मे मिला। युवक को आमला अस्पताल से बैतूल और बाद मे नागपुर रेफर किया गया। यहां 14 नवंबर को उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई। युवक के शरीर पर गंभीर चोटें आई। जबकि उसके वाहन पर मामूली खरोचें देखी गई। इस मामले मे भी युवक के साथ किसी तरह की वारदात के कयास आमजन लगा रहे है। हालाकि मामले मे अभी तक भी यह दुर्घटना थी या वारदात अभी तक खुलासा नही हो पाया है।
व्यापारियों ने सौपा ज्ञापन-
दूसरे मामले की संदिग्ध परिस्थितियों को लेकर आमला व्यापारी संघ अध्यक्ष संजय साहू ने एक ज्ञापन पुलिस अधीक्षक बैतूल के नाम सौपकर पूरे मामले की जांच की मांग की है। जिस पर थाना प्रभारी सत्येंद्र सक्सेना ने नागपुर से पीएम रिपोर्ट और डायरी आनें पर निष्पक्षता से जांच का भरोषा दिलाया।
