पंचायत सचिव के नदारत रहने निर्माण कार्य हो रहे प्रभावित
आमला। ग्राम पंचायत नांदपुर पंचायत सचिव की लापरवाही के चलते नहीं हो रहे ग्राम पंचायत एवं ग्रामीणों के कार्य जिसके चलते सीएम हेल्पलाइन 181 पर हुई पर हुई शिकायत उसके बाद भी अधिकारी नहीं दे रहे हैं कोई ध्यान जिसके कारण ग्राम पंचायत नांदपुर एवं ग्रामीणों के कार्य हो रहा है बाधित जिसके चलते ग्रामीण राहुल चौहान ने सीएम हेल्पलाइन 181 पर 16/10/23 दर्ज शिकायत दर्जी की थी जिसका निराकरण आज तक प्राप्त नहीं हुआ है शिकायतकर्ता से निराकरण को लेकर जब बात हुई तो शिकायतकर्ता द्वारा बताया गया कम जनपद पंचायत आमला द्वारा सेक्टर अधिकारी द्वारा दो बार निरीक्षण किया गया दोनों बार सचिव अनुपस्थित पाया गया जिसका पंचनामा बनाया गया जिस पर शिकायतकर्ता के हस्ताक्षर भी लिए गए थे लेकिन आज दिनांक तक ना शिकायत पर कोई कार्रवाई की गई और ना ही सेक्टर द्वारा अधिकारी द्वारा जो पंचनामा बनाया गया उसे पर आज तक कोई कार्रवाई हुई और ना ही सीएम हेल्पलाइन से आज तक कोई निराकरण प्राप्त हुआ है जिस की शिकायत करता को पंचायत संबंधित कार्य को लेकर परेशानी का सामना करना पड़ रहा है सचिव की अनुपस्थिति को लेकर जब ग्राम नांदपुर के ग्रामीणों ने बताया कि राजेश चौहान विजय चौधरी विक्की करारिया राजू सोनपुर संतोष पाल सुमरचंद धुर्वे ग्राम पंचायत सचिव माह में तीन से चार दिन ही उपस्थित रहते हैं और जितने भी समय ग्राम पंचायत में उपस्थित रहते हैं वह पूर्ण तरह शराब के नशे में उपस्थित रहते यह समस्या आज की नहीं है वर्तमान सचिव जब से ग्राम पंचायत में नियुक्त किए गए हैं तब से ही ग्रामीण कोई अपनी समस्या संबंधित परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है
इनका कहना है……………………………….
सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों की जानकारी मुझे नहीं है
संजीत श्रीवास्तव सीईओ जनपद पंचायत आमला
आपको जहां शिकायत करना है कर दो में समय पर आता हूं ग्रामीण झूठी शिकायत कर रहे है।
गुलाबराव पण्डाग्रे सचिव ग्राम पंचायत नांदपुर
