मृतक युवक के बड़े भाई ने कहा कि हथियार से काटे गए है मेरे भाई के पैर
दोनों मृतक और घायल युवक रात्रि में लड़कियों से मिलने आए थे निमझरी
आमला. कुरमुड़ नदी पर दो युवकों की मृत्यु से नगर में सनसनी का माहौल बना हुआ है। लेकिन इस केश में सफलता हासिल करने पुलिस के लिए भी बड़ी चुनौती मानी जा रही है। कुरमुड़ नंदी की पुलिया पर बीते दिनों दो युवकों की लाश सन्दिग्ध हालत में मिली थी। तीन युवक मोटरसाइकिल में सवार होकर रात्रि के करीब 12 बजे ग्राम निमझरी लड़कियों से मिलने गए थे। वहां तीनो युवकों ने लड़कियों से मुलाकात की और शराब भी पी बाद में लड़कियों के साथ सम्बंध भी बनाए। उसके बाद तीनों युवक आमला से अपने घर जाने के लिए ग्राम निमझरी से निकल गए लेकिन रात्रि में उन तीनों युवकों के साथ ऐसा क्या हुआ कि जिसमें दो युवक की मौके पर ही मौत हो गई और एक युवक गम्भीर घायल अवस्था में घटना स्थल से गयाब हो गया था। बताया जा रहा है कि तीनों युवकों में से दो युवकों पर वाहन चोरी के प्रकरण अलग अलग थानों में दर्ज है पुलिस ने उनके रिकार्ड भी निकाले है। वही घायल अवस्था में मिले युवक रवि यदुवंशी से पुलिस पूछताछ कर रही है। फिलहाल पुलिस रवि यदुवंशी को हिरासत में रखकर पूछताछ कर रही है लेकिन रवि पुलिस को कुछ बता नही रहा है।
मेरे भाई की हत्या हुई है हादसा नही हो सकता:सोनू……….
सड़क हादसा कहे या हत्या यह कहना तो अभी मुश्किल है लेकिन मृतक तुलसीराम यदुवंशी का बड़ा भाई सोनू यदुवंशी का कहना है कि उसके भाई की हत्या हुई है। क्योंकि तुलसीराम के पैर कटे हुए थे सर पर हथियार से मारने के निशान है। अगर हादसा होता तो मोटरसाइकिल को कोई नुकसान क्यों नही हुआ मेरे भाई तुलसीराम के शव के पास मोटरसाइकिल खड़ी हुई थी और मोटरसाइकिल की चाबी तुलसीराम के जेब में मिली है इससे तो ऐसा लगता है। कि तुलसीराम की हत्या होने की आशंका है।
दो युवकों पर थे वाहन चोरी के प्रकरण…………………
मृतक दोनों युवक में से तुलसीराम पर बोरदेही थाना एव नवेगांव थाने में चोरी के वाहन के प्रकरण दर्ज है। रवि यदुवंशी ग्राम सेलटेया का मोटरसाइकिल चोरी करता था उसके बाद वह मोटरसाइकिल बेचने के लिए तुलसीराम को देते थे। क्योंकि तुलसीराम पहले भी मोटरसाइकिल चोरी के प्रकरण में छिन्दवाड़ा जेल भी जा चुका है। इस विषय मे बोरदेही थाना प्रभारी सरविंद ध्रवे ने बताया कि तुलसीराम और रवि यदुवंशी के नाम पर बोरदेही और नवेगांव थाने में मोटरसाइकिल चोरी के प्रकरण दर्ज है।
इनका कहना है…………………………………….
तीनो युवकों के मोबाइल नंबर की कॉल डिटेल और सीडीआर निकाली जा रही है तीनों लड़के उस दिन लड़कियों से मिलने निमझरी आए थे आमला से उनके घर जाते समय यह घटना हुई।
सुरेश पाल सिंह एसडीओपी मुलताई।
