एक ओर मिला सन्धिग युवक का गन्नाबाड़ी में खून से सना हुआ शव पुलिस जांच में जुटी 
सिर पर पत्थर मारकर युवक की हुई मौत
आमला. इन दिनों आमला थाना क्षेत्र में आए दिन घटना दुर्घटना सहित हत्या के मामले सामने आ रहे है। यह कहना भी अभी सही नही होगा कि सोनतलाई में मिले युवक की हत्या हुई है। या ओर कोई मामला है। लेकिन जिस स्थिति में युवक का शव खून से सना हुआ मिला है इससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि युवक की हत्या हुई है। लेकिन फिलहाल पुलिस अपनी जांच में जुट गई है। सोनतलाई गांव में युवक का शव मिलने से गांव में दहशत का माहौल है। गाव में हत्या की आशंका जताई जा रही है। थाना क्षेत्र के ग्राम सोनतलई में बुधवार रात में एक युवक का संदिग्ध अवस्था में शव मिला है। इस बात की जानकारी मिलते ही क्षेत्र में सनसनी फैल गई। शव देखते ही ग्रामीणों ने इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दी। इस पर पुलिस मौके पर पहुंच कर जांच कर रही है। मिली जानकारी के मुताबिक थाना क्षेत्र के ग्राम सोनतलई निवासी बंटी उर्फ चंद्रशेखर नागले 33 वर्ष का संदिग्ध अवस्था में शव गांव के ही पास खेत में पड़ा हुआ था। ग्रामीणों ने शव देखा तो इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंच कर जांच में जुट गई है ग्रामीणों और सूत्रों की माने तो युवक की हत्या की गई है। युवक के खेत जाने के रास्ते में अन्य किसान की गन्ना बाड़ी के खेत में युवक का शव मिला है। ग्रामीण बताते हैं कि युवक का सिर बुरी तरह पत्थर से कुचल दिया गया है। साथ ही शव के पास दो पत्थर भी खून से सने पड़े हुए हैं। इन सभी परिस्थितियों को देखते हुए ग्रामीण हत्या की आशंका जता रहे है। फिलहाल पुलिस मौके पर पहुंच मामले की जांच मे जुट गई है। अब यह हत्या है कि और किसी कारण से मौत हुई है, यह पुलिस की जांच और पीएम रिपोर्ट के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।
दो युवकों की मौत का अभी तक नही हुआ खुलासा दो लोगों की बरामद हुई थी लाश
आमला पुलिस को 25 नवंबर की सुबह जानकारी मिली थी कि बोरदेही रोड पर देशमुख पेट्रोल पंप के पास कुडमुड नदी की पुलिया के पास एक बाइक पड़ी हुई है। जबकि पुलिया के नीचे दो युवकों के शव पड़े हैं। मौके पर पहुंचे पुलिस बल ने दोनों युवकों के शव बरामद कर जांच शुरू की थी। युवकों की शिनाख्त तुलसीराम पिता कालूराम यादव (19) निवासी ग्राम चिखलार थाना बोरदेही और मोहित पिता रमेश यादव (23) निवासी ग्राम सेल्टिया थाना नवेगांव जिला छिंदवाड़ा के रूप में हुई थी पर युवकों की मौत की जाच का खुलासा नही हो पाया है कि फिर से एक ओर युवक का शव सोनतलाई में मिला है। पुलिस जांच कर रही है।
