आमला में फिर लहराया भगवा, भाजपा को मिली जीत डॉक्टर योगेश पण्डाग्रे ने माना मतदाताओं का आभार
आमला.आमला विधानसभा सीट पर फिर एक बार भाजपा ने कब्जा कायम रखा। प्राप्त जानकारी के अनुसार रविवार को हुई मतगणना के बाद भाजपा के डॉ. योगेश पंडाग्रे को 86304 वोट मिले है, जैसे ही ईवीएम मशीन पर वोटों की गिनती में भाजपा को बढ़त मिल रही थी, वैसे-वैसे भाजपा प्रत्याशियों के चेहरे पर जीत की खुशी साफ झलकने लगी थी। सुबह 8 बजे डाक मतपत्रों से मतगणना कार्य शुरू हो गया था। आमला विधानसभा की मतगणना 14 राउंड में संपन्न हुई। पहले राउंड में से ही भाजपा को बढ़त मिलती रही।

आमला सारणी भाजपा मीडिया प्रभारी नितिन देशमुख ने बताया कि अंतिम 14 राउंड की मतगणना के बाद भाजपा के डॉ. योगेश पंडाग्रे को ही जीत हासिल हुई। भाजपा के डॉ. योगेश पंडाग्रे ने कांग्रेस के मनोज मालवे को लगभग 12413 मतों से हराकर यह जीत पाई है। जैसे ही भाजपा के डॉ. योगेश पंडाग्रे की जीत हुई, भाजपाईयों में खुशी की लहर दौड़ पड़ी। भाजपा कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर जीत का जश्न मनाया।
आमला में फोड़े पटाखे, खिलाई मिठाई ………………..
जैसे ही अंतिम राउंड के पहले भाजपा के डॉ. योगेश पंडाग्रे की बढ़त की खबर आमला के भाजपा कार्यकर्ताओं को मिली, उन्होंने पटाखे फोडऩा शुरू कर दिया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिला और भाजपा की जीत की खुशी मनाई। इस अवसर पर बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विधायक योगेश पण्डाग्रे ने माना मतदाताओं का आभार…………..

भाजपा के विधायक डॉक्टर योगेश पण्डाग्रे ने आमला-सारणी के सभी मतदाताओं का आभार व्यक्त किया है उन्होंने कहा कि आपका आशीर्वाद से ही जीत हासिल हुई है जो विशवास आप लोगो ने जताया है उसका में बहुत बहुत आभारी हूं आपकी सेवा में हमेशा ही में तत्पर रहूंगा और जो काम आमला सारणी विधानसभा में होने हैं वह जल्द ही अब शुरू किए जाएंगे।
