उपनगरीय बोडखी में तेंदुए की दस्तक से दहशत का मौहोल सीसी टीवी में कैद हुई तेंदुए की तस्वीर 
आमला. नगर के उपनगर बोडखी में सुबह 5 बजे तेंदुआ देखा गया है। सुबह आने-जाने वालों ने तेंदुआ को देखा वही सीसी टीवी में भी तेंदुआ की तस्वीर भी कैद हो गई तेंदुए की आमद से शहर में दहशत का माहौल बन गया है। लोगो का मानना है कि जंगलों ने पानी की कमी हो जाने के कारण जंगली जानवर अब शहर का रुख कर रहे है। लेकिन अभी तक किसी प्रकार की कोई घटना की जानकारी नही मिली है वही वन विभाग को भी तेंदुए की दस्तक की जानकारी मिली है। इस विषय मे जब वन परिक्षेत्र अधिकारी रामस्वरूप उइके से चर्चा की गई तो उन्होंने बताया कि तेंदुए की जानकारी मिली है। टीम को भेजा गया है। तेंदूए की तलाश की जा रही है फिलाल तेंदुए से कोई घटना की जानकारी नही मिली है वनकर्मियों द्वारा सर्चिंग की जा रही है।
