तेंदूए से शहर में दहशत स्कूलों में नही है सुरक्षा के इंतजाम पालक चिंतित…………
रात एक बजे फिर दिखा कसारी मोहल्ले में तेंदुआ
रात्रि में गोस्वामी लोन में भी दिखा तेंदुआ
आमला. नगर में बीते तीन दिनों से तेंदुए चहलकदमी की खबर ने लोगो मे दहशत बड़ा दी है। लोग घरों से नुकलने में डर रहे है। क्योंकि तीन दिनों से अलग-अलग स्थानों पर तेंदुए को चहलकदमी करते देखा गया है। लेकिन वन अमला तेंदुए की सही लोकेशन तक नही पहुच पाया है। कल रात्रि को नगर के कसारी मोहल्ले में रात्रि एक बजे तेंदुए को देखा गया जिसकी तस्वीर वाट्सएप ग्रुपों में भी काफी वायरल हो रही है। वही गोस्वामी लोन में भी रात्रि में तेंदुए की चहलकदमी देखी गई है। जिससे शहर के सभी वार्डो में दहशत का माहौल बना हुआ है। कसारी मोहल्ले के बंटी राठौर ने बताया कि रात्रि में तेंदुए को देखा गया है। जिसकी जानकारी वन विभाग को भी दे दी गई थी लेकिन कोई आया ही नही। वही गोस्वामी लोन के संचालक राकेश पूरी गोस्वामी ने बताया कि लोन में कर्मचारी रहते है। उन्होंने रात्रि 1 बजे तेंदुए की घूमते हुए देखा है जिसकी तस्वीर भी कर्मचारियों ने खिंची है।
तेंदुए से शहर में दहशत…………………………………
शहर में तेंदुए की दस्तक ने लोगो मे भय का माहौल बना दिया है। शहर में दो दिन पहले वार्ड नं 17 अनुभव गोहे के आकृति शॉपिंग मॉल के पास भी देखा गया था उसके बाद कल शाम 6 बजे गोविंद कालोनी में एक खेत मे जाते हुए तेंदुए को महिलाओं ने देखा था लेकिन वन विभाग का अमला तत्काल मौके पर नही पहुच सका वन विभाग की लाहपरवाही के कारण बड़ी घटना होने की सम्भवना जताई जा रही है।
ट्रेनों से आने-जाने वालों को भी लग रहा डर…………..
रेलवे कर्मचारी से लेकर बहार से आने-जाने वाले यात्रियों को तेंदुए का डर बना हुआ है। क्योंकि यात्रियों के आने-जाने का कोई निश्चित समय नही होता है। रात्रि में डियूटी करने वाले रेलवे के कर्मचारियों को तो आना-जाना ही पड़ता है। ऐसे में कोई बड़ी घटना होने का अंदेशा बना हुआ है। रेलवे के सतीश मीणा ने बताया कि रेलवे के कर्मचारी रात्रि में डियूटी से आते है और कई कर्मचारी डियूटी भी जाते है। तेंदुए को लेकर कर्मचारियों में भी दहशत बनी हुई है।
गोविंद कॉलोनी के समीप होते स्कूल संचलित………….
नगर के गोविंद कॉलोनी के समीप प्राइवेट स्कूल संचलित किए जाते है। नाम ना छापने के शर्त पर एक पालक ने बताया कि मेरे बच्चे को स्कूल की बाउंड्री के पास दिन में कल तेंदुए को देखा था लेकिन डर में मारे बच्चे ने स्कूल में किसी को नही बताया जब बच्चा घर पहुचा तो बच्चे ने हमको बताया लेकिन बच्चा बहुत डरा हुआ है। स्कूल जाने से मना कर रहा है। बच्चों में तेंदुए को लेकर खूब दहशत बनी हुई है। स्कूलों में सुरक्षा की दृष्टि से कोई इंतजाम नही है। ऐसे में बच्चों के साथ भी घटना होने की सम्भवना बनी हुई है।
इनका कहना है।…………………………….
रात्रि में भी तेंदुए की सर्चिंग की गई थी जहां जहां की सूचना मिल रही है वहा वन अमला भेजा जा रहा है। कल रात्रि में भी कसारी मोहल्ले की जांच की गई है लेकिन तेंदुए के फुट प्रिंट नही मिले है आज भी खेतों ओर बाडो में वन अमला जांच के लिए पहुँचेगा
रामस्वरूप उइके रेंजर वन विभाग आमला
