प्राइवेट स्कूल के मार्ग पर तेंदुएं को लोगो ने देखा,नही पकड़ाया तेंदुआ भय बरकरार

चौथा दिन खिडक़ीखुर्द में दिखा तेंदुआ, ग्रामीणों में दहशत
आमला. शहर और शहर के आसपास ग्रामीण क्षेत्रों में तेंदुएं की दस्तक ने लोगों में भय का माहौल बना दिया है। पिछले पांच दिनों से तेंदुआ आमला और आसपास के गांवों में घुम रहा है, लेकिन वन विभाग ने अब तक तेंदुएं का रेस्क्यू नहीं किया है। अलग-अलग स्थानों पर तेंदुएं के मुवमेंट से लोग डरे हुए है। सबसे पहले बोडखी क्षेत्र में तेंदुए ने दस्तक दी थी। इसके बाद गोविंद कालोनी में सडक़ पार कर खेत में जाते हुए लोगों ने तेंदुए को देखा था। तीसरे दिन गोस्वामी लॉन में रात्रि के समय दो बजे तेंदुएं की उपस्थिति दिखाई पड़ी। चौथी बार कसारी मोहल्ले में रात्रि में तेंदुआ दिखाई दिया था। लेकिन चौथा दिन तेंदुए को ग्राम खिडकीखुर्द में देखा गया है। ग्राम खिडकीखुर्द के निवासी कमल नागपुरे ने बताया कि खिडकीखुर्द में नदी के पास एक खेत में सुबह करीब 10.30 तेंदुआ दिखाई दिया था। इससे दशहत का माहौल बना हुआ है।
गाँव में भी दहशत का माहौल ……………………
चार दिनों से तेंदुआ शहर की विभिन्न वार्डो में दिखाई दे रहा है। अब ग्रामीण क्षेत्र में भी तेंदुआ पहुंचा है। ग्राम खिडक़ीखुर्द में सुबह करीब 10.30 बजे तेंदुए को खेत में चहलकदमी करते हुए देखा गया है। इसके कारण गांव में दहशत का माहौल बना हुआ है। लोगो ने तेंदुए को लेकर डर बना हुआ है। लोगों का कहना है कि वर्तमान में किसान खेतों में काम कर रहे है। ऐसे में ग्रामीण क्षेत्र में तेंदुए की दस्तक ने ग्रामीणों में डर का माहौल बना दिया है। ग्रामीणों ने वन विभाग से तेंदुएं का रेस्क्यू करने की मांग की है, ताकि ग्रामीण भयमुक्त होकर खेती के कामकाज निपटा सके।
सिविल कोर्ट के सामने 3 बजे दिखा तेंदुआ………………
नगर के सिविल कोर्ट के सामने एक प्राइवेट स्कूल के मार्ग पर 3 बजे खेत मे तेंदुआ दिखाई दिया तेंदुए की सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुची लेकिन तेंदुआ लोगो की भीड़ के कारण गन्नाबाड़ी में घुस गया लेकिन वन विभाग की टीम रेस्क्यू करने में लगी रही लेकिन तेंदुए को पकड़ने में वन विभाग को सफलता हासिल नही हुई। वही वार्ड में दहशत का मौहोल बना हुआ है। लोग अपने घरों से निकलने में डर रहे है।
जिले के अधिकारी नही दे रहे ध्यान………………….
वन विभाग के जिले के अधिकारी इस और कोई ध्यान देने को तैयार नहीं है क्योंकि शहर में भयावय स्थिति निर्मित हो गई है उसके बाद भी वन विभाग के अधिकारी इस ओर कोई ध्यान देने को तैयार नहीं है शहर में डर का माहौल बना हुआ है। वन विभाग के आला अधिकारी एसडीओ,डीएफओ जैसे अधिकारियों ने आकर मौके का निरीक्षण भी नही किया है। इसका मतलब साफ है कि वन विभाग के आला अधिकारी इस ओर चिंतित नही है। या हो सकता है कि आला अधिकारी किसी बड़ी घटना के इंतजार में है।
इनका कहना है………………….
वन विभाग द्वारा सर्चिग चल रही है। जैसे-जैसे सूचना मिल रही है, वैसे ही वन विभाग की टीम तेंदुए की लोकेशन पर पहुंच रही है। जल्द ही तेंदुए को पकड लिया जायेगा।
सीमा चौकीकर, डिप्टी रेंजर, आमला
