खिताबी मुकाबले को 24 रनों से स्प्रेडिंग स्माइल बैतूल ने जीता
31000 की राशि और चमचमाती ट्राफी दी गई
आमला.नगर के रेल्वे स्टेडियम में जिला स्तरीय मिनी एपिएल टेनिस बाल प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला हुआ। इसमें स्प्रेडिंग स्माइल बैतूल और फ्रेंड्स क्लब फाइनल मुकाबले में पहुंची कार्यक्रम में मुख्यातिथि बतौर एडीईएन अभिषेक गुप्ता नगरपालिका अध्यक्ष नितिन गाडरे,जनपद अध्यक्ष गणेश यादव,भाजपा नगर अध्यक्ष रामकिशोर देशमुख,सतीश मीना,आबिद शेख,सभी ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर मैच का टॉस कराया टास बैतूल ने जीता और पहले बल्लेबाजी का निर्णय लिया इस 8 ओवरों के मैच में बैतूल ने 82रनों का लक्ष्य दिया जिसमे करन और आदर्श ने जोरदार बल्लेबाजी कर 50 रन टीम के लिए बनाए जिसका पीछा करने उतरी फ्रेंड्स मात्र 58 रन ही बना पाई जिसमें अमित यादव ने 18 रन बनाए बाकी पूरी टीम जल्दी आउट हो गई स्प्रेडिंग के आर्यन ने बेहतरीन गेंदबाजी कर के 5 विकेट लिए जिससे टीम को जीत हासिल हुई और टीम ने 24 रनों से इस फाइनल मैच को जीत लिया। मैन ऑफ द मैच आर्यन चिमटे, मैन ऑफ द सीरीज आर्यन,बेस्ट बॉलर आकाश यादव,बैट्समैन बनारसी कार्वी क्लब, ऑलराउंडर अमित यादव,बेस्ट कैच कुनाल चौरे,गोल्डन बैट अवार्ड जॉन्टी फ्रेंड्स क्लब,इसके अलावा विजेता टीम को 31000 रुपए और ट्रॉफी और उपविजेता को 15000 रुपए जो नगरपालिका अध्यक्ष नितिन गाडरे द्वारा दिए गए।प्रतियोगिता में ट्राफिया बच्चन अ प्ले स्कूल और राजेंद्र मिश्रा द्वारा प्रदान की गई ,इसके अलावा कई पुरुस्कार नगर के खेलप्रेमियों द्वारा भी प्रदान किए गए।अतिथियों की अध्यक्षता में फाइनल मैच में खिलाड़ियों को पुरुस्कार वितरण किया।इस प्रतियोगिता को संचालित करने के लिए समिति के सरक्षक चंदन सिंग मानू द्वारा सभी टीमों को शुभकामनाएं दी और कहा की इस मैदान पर 25 दिसंबर से 1 लाख 11 हजार की राशि का भव्य क्रिकेट टूर्नामेंट आयोजित होगा जिसमे आप सभी टीम और दर्शक सादर आमंत्रित है।प्रतियोगिता को सफल रूप से संचालित करने के लिए सुनील यादव,अमित यादव, सतीश मीना,शरद भलावी,सोहिल खान,राजू बोहोत,अभय ढिडोरे,विक्की,विकास पोहल,समर मेमन,अर्जुन,शुभम,जितेंद्र मानकर, सागर सर मुलताई, रोमी बिलग्ये,दिलीप ढोमने सभी ने अपना भरपूर योगदान दिया।
