रात के दो बजे तक बजते रहा कान फोड़ू डीजे मुख्यमंत्री के आदेश हुए हवा
मुख्यमंत्री के आदेश आमला में नही हो सका लागू रात्रि दो बजे तक बजते रहा डीजे ,स्कूलों से नही हटा लोडस्पीकर

आमला. पूरे प्रदेश में एक साथ मुख्यमंत्री द्वारा कानून लागू करने के बाद भी आमला शहर में अभी अभी कोलाहल नियंत्रण अधिनियम का पालन नही हो रहा है। अभी भी मनमाने तरीके से तेज साउंड में डीजे बजाए जा रहे है। वही स्कूलों में भी लोडस्पीकर लगे हुए है। जिनका साउंड कान फोड़ू है तेज साउंड में डीजे बजता है लेकिन इस ओर कोई कार्यवाही नही होना कही ना कही मुख्यमंत्री के आदेश की अहवेलना मानी जा रही है। जानकारी के अनुसार बोडखी क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 17 में एक निजी लॉन में रात के 2 बजे तक कान फोड़ू डीजे बजता रहा लेकिन नगर पालिका,राजस्व,पुलिस के द्वारा कोई कार्यवाही नही की गई। जबकि बच्चों की अर्धवार्षिक परीक्षाए चालू है। उसके बाद भी नियम कायदों को दरकिनार करते हुए कानून की धज्जियां उड़ाई जा रही है। छोटे-छोटे बच्चों की परीक्षाए संचालित है वही शासन के सख्त आदेश के बाद भी शहर में डीजे पर कोई प्रतिबंध नही लगाया गया है। वही स्कूलों में भी अभी तक लाउडस्पीकर लगे हुए है। जिनका साउंड भी बहुत अधिक है। लेकिन जिम्मेदार अधिकारी भी इस ओर कोई कार्यवाही नही कर रहे है। ऐसा माना जा रहा है कि जो नियम शासन द्वारा लागू किए गए है वो महज कागज तक ही सीमित है। क्योंकि धरातल पर तो कानून है ही नही इस वजह से शासन के बनाए नियम कायदे सख्ती है लागू नही हो पाते है। लेकिन मुख्यमंत्री द्वारा लोडस्पीकर,डीजे, को हटाने के सख्त निर्देश दिए थे। उसके बाद भी आमला,शहर में कोलाहल नियंत्रण अधिनियम का कड़ाई से पालन नही हो रहा है।
