शिक्षिका के खिलाफ मामला दर्ज शिक्षा विभाग

शिक्षा विभाग ने की जाच शरू,एट्रोसिटी एक्ट सहित लगाई विभिन्न धाराएं
आमला. ग्राम खेड़लीबाजार स्थित प्राथमिक शाला में पदस्थ शिक्षिका पूर्णिमा साहू के खिलाफ बोरदेही पुलिस ने एट्रोसिटी एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर अपनी जांच शुरू कर दी है। वहीं शिक्षा विभाग का जांच दल भी आज खेड़लीबाजार पंहुचा और जांच दल ने भी स्कूल पहुंचकर अपनी जांच शुरू की है। इस विषय में बोरदेही थाना प्रभारी सविंन्द्र धुर्वे ने बताया कि छात्रा के परिजनों की शिकायत पर बोरदेही पुलिस ने शिक्षिका पूर्णिमा साहू के खिलाफ एट्रोसिटी एक्ट तथा धारा 294, 323 के तहत मामला पंजीबध्द किया है और जांच शुरू की है। वहीं बी.आर.सी.सी. मनीष धोटे से चर्चा की गई तो उन्होंने बताया कि शिक्षा विभाग का जांच दल स्कूल पंहुचा था जिसमें बी.आर.सी.सी. और बी.ई.ओ. भी सदस्य थे। जांच दल ने पीड़ित छात्रा के बयान लिए, स्कूल के विद्यार्थियों के भी बयान दर्ज किए है शिक्षिका और परिजनों के भी बयान दर्ज किए है जांच जारी है जल्द प्रतिवेदन वरिष्ठ कार्यालय को सौंपा जाएगा। गौरतलब है कि मंगलवार जिला मुख्यालय पहुंचकर ग्रामीण उमेश बामने ने जनसुनवाई में अपनी शिकायत दर्ज करवाई थी। श्री बामने ने स्कूल में पदस्थ शिक्षिका पर आरोप लगाया है कि शिक्षिका ने उसकी बच्ची के साथ स्कूल में मारपीट की जो कि 4 थी कक्षा की मासूम छात्रा है शिक्षिका ने पूरी तरह अमानवीय व्यवहार किया। मासूम छात्रा के सर से बाल भी मारपीट के दौरान उखड़ गए। जनसुनवाई में दिए आवेदन पर डी.पी.सी. एस.के. श्रीवास्तव ने जांच के आदेश दिए है। वही मामला पुलिस के पास पंहुचने पर पुलिस ने भी मामला दर्ज किया है।
