मंदिर से निकलकर दुर्गा प्रतिमा तो तोड़ने वाले को पुलिस ने किया गिरफ्तार

आमला नगर के उपनगरीय बोडखी क्षेत्र के पोस्ट आफिस के पास दुर्गा मंदिर में स्थापित दुर्गा जी की प्रतिमा को मंदिर से निकलकर मूर्ति को तोड़ने का मामला सामने आने पर वार्ड में हड़कंप मच गया सैकड़ो की संख्या में लोग मौके पर पहुचे वही पुलिस भी तत्काल मौके पर पहुचकर प्रतिमा तोड़ने वाले को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है घटना रात्रि साढ़े 10 बजे की है। वही बताया जा रहा है कि मंदिर के आस-पास जमीनी विवाद बताया जा रहा है लेकिन मंदिर की भूमि को लेकर कोई विवाद सामने नही आ रहा है। मौके पर सैकड़ो की तादात में लोग पहुच गए थे। पुलिस ने मौके पर पहुचकर मामले की जाच कर रही है। आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
