नर्मदापुरम/ प्रदीप गुप्ता/ जिला कोर्ट परिसर में अधिवक्ता बार काउंसलिंग की चुनाव प्रकिया आज प्रातः 10:00 बजे प्रारंभ हुई । मतदान करने वकीलों में दिखा उत्साह। मतदान दोपहर 2:00 बजे तक होगा एवं चुनाव के परिणाम सायं 5:00 बजे के बाद स्पष्ट हो जाएंगे। मतदान केंद्र में आज वरिष्ठ अधिवक्ता श्री उपाध्याय भी अपना मत डालने आए। मतदान प्रक्रिया देखने फर्स्ट ए डी जे जफर इकबाल भी वोटिंग रूम पहुंचे।


