प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के स्वच्छता अभियान को पलीता लगा रहे ब्लाक समन्वयक गाव में जगह जगह फैली गंदगी

सडक पर बह रहा निस्तार का पानी फैल रही गन्दगी
आमला. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के स्वच्छता अभियान को पलीता लगया जा रहा है। खासबात है कि स्वच्छता अभियान की जिम्मेदारी संभाल रहे ब्लाक समन्वयक पंचायत का निरीक्षण ही नही करते है अगर किसी ग्राम में गंदगी फैली है साफ-सफाई नही हो रही है तो उनके द्वारा कार्यवाही भी नही की जा रही है। गन्दी को लेकर एक मामला प्रकाश में आया है कलमेश्वरा पंचायत में नालियों का अभाव ग्रामीणों के लिए परेशानी बना हुआ है। स्थिति यह है कि नाली के अभाव में गांव की सडकों पर दिनभर गंदा पानी बहता है और सडके तालाब में बदल हो जाती है। सडक पर पानी जमा होने से कीचड़ और बदबू तो फैल ही रही है, साथ ही सडक की भी दशा बिगड़ती जा रही है। पानी की बदबू से लोगों को संक्रमक बीमारियों का भय अलग सता रहा है। बार-बार पंचायत सचिव को शिकायत करने के बाद भी अब तक कोई समाधान नहीं हुआ। इससे ग्रामीणों में रोष गहराता जा रहा है। ग्रामीण दिनेश साहु, रामेश्वर साहू, धनराज साहू, लक्ष्मीनारायण साहू ने बताया कि गांव में गंदे पानी की निकासी को लेकर कोई पुख्ता इंतजाम नहीं है। इससे घरों का गंदा पानी सडक पर थम रहा है। पानी थमने से सडक पर तालाब जैसे हालात बने रहते है और वाहनों के गुजरते ही इस गंदे पानी के छीटे राहगीरों और घरों की दीवारों में उड़ते है। लेकिन इसके बाद भी न तो जनप्रतिनिधि ध्यान दे रही है और न ही पंचायत नाली निर्माण करवाकर गंदे पानी की व्यवस्था बना रही है। जिससे ग्रामीणों को गंदगी के बीच से होकर गुजरना पड़ रहा है।वही गाव में जगह जगह कचरे के ढेर देखे जा सकते है गाव में जो नाडेप बनाए गए है वो दिखावा साबित हो रहे है।
सालों से समस्या, समाधान नहीं …………………
ग्रामीण राजेश साहू, अशोक, कमलेश, मुन्ना, हेमंत साहू, अंगद पटेल, सुरेश, महेश ने बताया कि पानी निकासी की समस्या कई सालों से है। गंदा पानी की निकासी के लिए नाली नहीं होने के कारण गंदा पानी सडक़ पर बहता है या जमा रहता है। जिस के संबंध में ग्राम पंचायत के सचिव को अवगत कराया गया था। इसके बाद भी नाली निर्माण के लिए कोई प्रस्ताव नहीं बनाया गया। नाली निर्माण नहीं किए जाने के कारण गंदा पानी गली में ही बहता है। ग्रामीणों का कहना है कि पंचायत का दरवाजा खटखटाने और शिकायत करने के बाद भी ग्रामीणोंं की समस्या का समाधान नहीं हो पाया। जिसके चलते स्थानीय ग्रामीणों को काफी ज्यादा परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
बीमारियों का बढ़ा खतरा, बदबू से परेशान …………………
सडक पर गंदा पानी जमा हो जाने के कारण तेज दुर्गंध चलती है। जिससे ग्रामीण परेशान हैं, तो वही गंदे पानी के चलते बीमारियों का भी खतरा बना हुआ है। ग्रामीणों का कहना है कि अगर नाली का निर्माण हो जाता है तो सारी समस्याओं का समाधान हो जाएगा। लेकिन पंचायत द्वारा कोई ध्यान नहीं दिया जाता, जबकि कई-कई दिनों तक पानी जमा रहने के कारण पानी की सडऩ और बदबू से मच्छर भी पनपने लगे है। शाम के समय घर के सामने बैठना तक मुश्किल हो जाता है। शाम होते ही मच्छर घरों के अंदर और बाहर भिनभिनाने लगते है। गा्रमीणों का कहना है कि यदि शीघ्र ही नाली निर्माण नहीं किया गया तो ग्रामीण आंदोलन करेगे।
इनका कहना है…………………..
सभी सेक्टर प्रभारियों को निर्देश दिए गए है ग्राम में स्वच्छता अभियान के तहत साफ-सफाई रखे अगर ग्राम में गन्दगी पाई जाती है तो सम्बंधित पर कार्यवाही की जाएगी।
संजीत श्रीवास्तव सीईओ आमला
