सीएम राइज स्कूल के विद्यार्थियों के लिए अब तक शरू नही हुई परिवहन सुविधा
सीएम राइज में शुरू नहीं हुई बस सुविधा, विद्यार्थी परेशान
आमला. शहर के शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय को सीएम राइज स्कूल बनाया गया है। सीएम राइज स्कूल में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने के लिए प्राचार्य व शिक्षकों की नियुक्ति की गई है। वहीं 33 करोड़ की लागत से भवन भी बनाया जा रहा है। लेकिन अब तक स्कूल के विद्यार्थियों को परिवहन की सुविधा नहीं मिली है। एक साल से विद्यार्थी और पालक स्कूल बस शुरू होने का इंतजार कर रहे है, किन्तु परिहवन सुविधाओं के लिए बसों का संचालन शुरू नहीं हो पाया। जिससे विद्यार्थियों को निजी साधनों से स्कूल आना-जाना पड़ रहा है। इसमें ज्यादा परेशानी उन विद्यार्थियों की है, जो 5 से 10 किमी दूरी से स्कूल आते है। गौरतलब रहे कि सीएम राइज स्कूल में केजी वन से 12वीं तक की कक्षाएं संचालित हैं और स्कूल में करीब 1043 बच्चे पढ़ रहे है। इन बच्चों को अच्छी शिक्षा के साथ-साथ स्कूल आने-जाने के लिए बस सुविधा भी उपलब्ध कराई जानी है। बसों के संचालन के लिए पालक लंबे समय से मांग भी कर रहे है। तिरमहू के रवि कुमार उघड़े का कहना है कि बस शुरू नहीं होने के कारण रोजाना बच्चों को स्कूल पहुंचाने और लाने की दिक्कते हो रही है। स्कूल प्रबंधन को बसों का संचालन शीघ्र शुरू करने की पहल करनी चाहिए, ताकि विद्यार्थियों को परेशानियों से निजात मिल सके।
इसलिए शुरू किए हैं सीएम राइज स्कूल ………….
हर तबके के बच्चों को अच्छी और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने के लिए सीएम राइज स्कूल खोले गये है। इन स्कूलों में निजी स्कूलों की तरह ही अत्याधुनिक अधोसंरचना एवं उच्च दक्षता वाले शिक्षकों की व्यवस्था की है, ताकि शैक्षणिक वातावरण में सुधार कर विद्यार्थियों को गुणवत्तायुक्त शिक्षा प्रदान की जा सके। स्कूल के लिए नया भवन बनाया जा रहा। जिसमें क्लास रूम, स्पोर्ट्स रूम, प्ले ग्राउंड, म्यूजिक रूम, कम्प्यूटर लैब, लाइब्रेरी सहित अन्य सुविधा उपलब्ध कराने पर ध्यान रहेगा, लेकिन सबसे ज्यादा जरूरी बस सुविधा पर अभी कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है।
सीएम राइज भवन का निर्माण जारी ……………..
सीएम राइज स्कूल भवन का निर्माण जारी है। करोड़ों रुपए
की लागत से भवन बनाया जा रहा है। अभी तक 20 प्रतिशत से अधिक काम हो चुका है। भवन बनने से कई सुविधाएं बच्चों को मिलेगी। लेकिन अभी बच्चों को सबसे ज्यादा बस सुविधा की कमी महसूस हो रही है। गौरतलब रहे कि आमला के सीएम राइज स्कूल में आमला शहर के अलावा आसपास 5 से 10 किमी के आसपास ग्रामीण क्षेत्र में रहने वाले विद्यार्थी भी पढऩे के लिए आते है। इनमें छात्राएं भी शामिल है, जिन्हें स्कूल आने-जाने में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। पालकों ने जल्द स्कूल बसे शुरू करने की मांग कलेक्टर से की है।
इनका कहना है…………………..
13 बस शासन से आमला सीएम राइज के लिए स्वकृत है। बस की सुविधा जल्द ही बच्चों को मिलेगी इसके लिए शासन स्तर पर टेंडर दिए गए है,टेंडरकर्ता के पास बस आ चुकी है लेकिन जरूरी दस्तावेज नही बन पाए है। स्कूल को बस हैंडवर्क नही हुई है। जैसे बस आती है बसों की सुविधा बच्चों को मिल जाएगी।
डॉ राजेश खैरवाल प्राचार्य सीएम राइज स्कूल आमला
