
नर्मदा पुरम/ प्रदीप गुप्ता / प्रति वर्ष अनुसार इस वर्ष भी मां नर्मदा जन्मोत्सव को लेकर तैयारिया जोर-शोर से चल रही हैं। नगर प्रशासन द्वारा जाम की स्थिति को देखते हुए सेठ गुरु प्रसाद स्कूल एवं एस एन जी स्कूल में पार्किंग व्यवस्था की गई है एवं चौराहों पर पर बैरिकेट लगाने से दो पहिए वाहन भी नहीं जा पा रहे हैं एवं जो स्थानीय निवासी हैं उन्हें अपने घर जाने में भी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। कुछ स्थानीय रहवासी चर्चा करते नजर आए कि पूर्व में भी नर्मदा जन्मोत्सव का आयोजन होता रहा, पर इस तरह से मोटरसाइकिल को जाने से नहीं रोका गया, फिर इस साल यह अनोखी व्यवस्था क्यों। वैसे देखा जाए तो जब मां नर्मदा जन्मोत्सव कार्यक्रम संपन्न होता है तो भीड़ एक साथ निकलती है और जाम की स्थिति बन जाती है उसे देखते हुए प्रशासन में इस बार कुछ अलग ही व्यवस्था की है जिससे जाम की स्थिति नहीं बने।


