माँ शेरावाली दरबार में हुआ विशाल भंडारा,आज होगा देवी जागरण
आमला। माँ शेरावाली मंदिर स्थापना को 29वां वर्ष पूर्ण हो गए है। इस अवसर पर मंदिर में सुबह विशेष पूजा-अर्चना की गई। मंदिर में माता का अभिषेक कर विशेष श्रंगार किया गया। इसके पश्चात हवन-पूजन हुआ। जिसमें मंदिर समिति सदस्यों के अलावा श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया।

महाआरती के बाद 11 बजे से विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। भंडारे में सैकड़ों लोगों ने पहुंचकर प्रसाद ग्रहण किया। वही मंदिर प्रांगण में देवी जगराता का कार्यक्रम भी रखा गया है। रात्रि 9:00 बजे से देवी जागरण का आयोजन किया जाएगा, जिसमें उज्जैन के सन्नी अलबेला, जबलपुर की आरती मिश्रा, छिंदवाड़ा से राधिका यदुवंशी आदि कलाकारों द्वारा माता रानी के भजनों की प्रस्तुति दी जाएगी।
