
नर्मदापुरम /प्रदीप गुप्ता /गुप्ता एकता मंच श्री अयोध्यावासी वैश्य समाज समिति मध्य प्रदेश की प्रदेश स्तरीय बैठक सिद्धपुर सीहोर की पावन नगरी में 18 फरवरी दिन रविवार को सम्पन्न हुई। बैठक संस्थापक राकेश गुप्ता के मार्गदर्शन एवं प्रदेश अध्यक्ष ब्रज गुप्ता नरवर जिला रायसेन की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। जिसमें प्रदेश के विभिन्न जिलों से मंच के प्रदेश पदाधिकारियों ने भाग लिया और संगठन के कार्य योजनाओं पर चर्चा की गई। कुछ नई योजनाएं समाज हित में एवं समाज के कार्य को सरल करने के लिए कुछ योजनाओं का भी बैठक में शुभारंभ किया। जिसमें पुनर्विवाह परिचय गुप्ता एकता मंच जैसे कई योजनाएं बनाई गई । इस बैठक में भोपाल से आए संगठन के मुख्य संगठन मंत्री अशोक गुप्ता राजा, मंच के संस्थापक अध्यक्ष राकेश गुप्ता (जिला सीहोर), प्रदेश अध्यक्ष ब्रज गुप्ता नरवर (जिला रायसेन), भोपाल महिला मंडल एवं युवक युवती परिचय मंच की अध्यक्ष श्रीमती उषा गुप्ता (भोपाल), प्रदेश कोषाध्यक्ष जगदीश गुप्ता मंडीदीप (जिला रायसेन), प्रदेश सचिव जितेंद्र गुप्ता (जिला विदिशा) , मुख्य कार्यकारिणी सदस्य राजू गुप्ता ( कालेदेव ), प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य संजय गुप्ता दबोह (जिला भिंड) एवं बैठक में जिले के पदाधिकारियों ने भी भाग लिया। जिसमें शुभम गुप्ता पीपलखेड़ा (जिला विदिशा) सीमा गुप्ता, मीना गुप्ता, रवि गुप्ता आदि कार्यकर्ता भी मौजूद रहे। मंच में नई नियुक्तियां भी की गई। मंच में मुख्य में प्रदेश उपाध्यक्ष का पद अतुल गुप्ता नैनपुर जिला मंडला को दिया गया। साथ में मुख्य कार्यकारिणी सदस्य के रूप में जय प्रकाश गुप्ता भोपाल को मनोनीत किया गया। गुप्ता एकता मंच श्री अयोध्यावासी वैश्य समाज समिति के समस्त पदाधिकारियों ने मंच सबका साथ समाज का विकाश का नारा दिया और देश हित और समाज हित में कार्य करने कि बात कही और अपनी राय दी एवं सभी कार्यकर्ताओं पदाधिकारियों ने सीहोर स्थित कुबेरेस्वर धाम दर्शन यात्रा भी की।

Services And Contact
Contact info : narmadasamay@gmail.com / +917974372722

