नर्मदापुरम/ प्रदीप गुप्ता /राज्य आनंद संस्थान विभाग के जिला नर्मदापुरम के आनंदको द्वारा नर्मदापुरम के बांद्राभान में स्थित वृद्धा आश्रम में रह रहे सभी दादा और दादियों के साथ आनंद पर बात करते हुए सबसे पहले उनसे उनके अभी तक की जिंदगी के अनुभव जाने, उनकी आप बीती कहानी सुनी और फिर उनको आज के दिन को पूरे विश्व मे विश्व सामाजिक न्याय दिवस क्यों मनाया जाता है बताया गया। राज्य आनंद संस्थान के मास्टर ट्रेनर सुमन सिंह, अश्वनी मालवीय सहित आनंदक सहयोगी राकेश भट्ट और नेहा शुक्ला ने भी अपने विचार उनके समक्ष रखे और उनको अगर कहीं कोई भी न्याय सम्बन्धी सहयोग लग रहा है तो हम पूरी मदद करने का प्रयास करेंगे का बोला गया। आश्रम की संचालिका निर्मला माथान्देकर के द्वारा सहयोग हेतु बताया गया कि वहां दो लोगों को आँखों मे दिक्कत है एक को आँख में जाला है और दूसरे को रंतोंधी, उनके ऑपरेशन के सहयोग के लिए बोला गया तो सुमन सिंह ने अपनी ओर से उसमे पूरे सहयोग की बात की। सभी ने साथ मिलकर कुछ पल आनंद के साथ बिताये। पूरी आनंदक टीम ने रमेश साहू को अपनी जगह इस पुनीत कार्य हेतु उनका अभिनन्दन किया।


