नर्मदापुरम/ प्रदीप गुप्ता /राज्यसभा सांसद श्रीमती माया नारोलिया ने भारतीय मजदूर संघ द्वारा आयोजित अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर अनामिका वर्मा को समाज सेवा कार्यो हेतु सम्मानित किया गया। बता दें कि अनामिका वर्मा स्वास्थ्य विभाग में कार्यरत हैं लेकिन वह हर समय पर समाज सेवा के कार्य में आगे रहती हैं। माया नारोलिया ने अपने उद्बोधन मे बताया कि कोरोना काल हो या अन्य स्वास्थ्य सेवा अनामिका वर्मा ने हर वक्त मानव सेवा का धर्म निभाया है और बाढ़ के समय नाव से जाकर , घानाबड़, बांद्राभान मे पीड़ित मरीजो को स्वास्थ्य सेवाएं दी है। सम्मान समारोह मे मुख्य अतिथि के रूप मे राज्यसभा सांसद माया नारोलिया, नगर पालिका अध्यक्ष नीतू यादव, बी ए एम एस विभाग प्रमुख जितेंद्र सोनी , बी ए एम एस प्रदेश उपाध्यक्ष वंदना राजोरिया, राज्य कर्मचारी सम्भगीय अध्यक्ष राजेश चौरे , बी ए एम एस जिला अध्यक्ष नृपेंद्र सिंह , महेश वर्मा, श्री रावत , सुंदर शर्मा , राजेंद्र ठाकुर उपस्थित थे।




