नर्मदापुरम/ प्रदीप गुप्ता / महाराष्ट्र प्रदेश से आने वाले 10 रामभक्त जो कि पैदल अयोध्या प्रभु श्री राम के दर्शन के लिए निकले हैं उन सभी रामभक्तो का विश्व हिन्दू परिषद बजरंग दल द्वारा नर्मदापुरम में भव्य स्वागत एवं भोजन प्रसादी रात्रि विश्राम के बाद रवानगी पर दी विदाई। इस कार्यक्रम में जिला संयोजक नितिन मेषकर, नगर संयोजक दिनेश कीर, नगर गौरक्षा प्रमुख बसंत महेरा, मुन्ना केवट, महेंद्र राजपूत, मनीष तिवारी उपस्थित रहे। भोजन प्रसादी मनीष तिवारी एबीबीपी एवं पूर्व जिला संयोजक महेंद्र राजपूत के सौजन्य से कराया गया।


