नर्मदापुरम /प्रदीप गुप्ता /पुलिस अधीक्षक जिला नर्मदापुरम डॉ. गुरकरन सिंह, अतिरक्त पुलिस अधीक्षक आशुतोष मिश्र के निर्देशन में तथा अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) सिवनी मालवा राजू रजक के नेतृत्व में जिला पुलिस बल नर्मदापुरम द्वारा अवैध मादक पदार्थ (चरस) जप्त करने में सफलता प्राप्त की है। थाना सिवनी मालवा में दिनांक 27/3/24 को जरिये मुखबिर के सूचना मिली कि बानापुरा ओवर ब्रिज के बाजू में रौनक अग्रवाल के टपरे के पीछे एक व्यक्ति सफेद टी शर्ट व नीले रंग का जीन्स पहने है जो अपने पास चरस रखे हुये बेचने की फिराक में है। सूचना पर थाना प्रभारी उषा मरावी द्वारा टीम का गठन किया गया व मुखबिर से मिली सूचना से उचित वैधानिक कार्यवाही हेतु रवाना किया गया। सूचना पर टीम द्वारा तत्काल बताये गये घटना स्थल ओवर ब्रिज के बाजू में रौनक अग्रवाल के टपरे के पीछे बानापुरा सिवनी मालवा पहुंचे। जहाँ मुखबिर के बताये हुलिये का एक व्यक्ति खड़ा दिखाई दिया। जो पुलिस को आता देखकर भागने का प्रयास करने लगा। जिसे टीम द्वारा घेराबंदी कर पकड़ा एवं नाम पता पूछा। जिसने अपना नाम दीपक कहार उर्फ दीपक कालिया पिता लालचंद कहार उम्र 35 साल निवासी नाला मोहल्ला सिवनी मालवा का रहने वाला बताया। जिसकी तलाशी ली गयी। जिसके पास एक सफेद रंग की पालिथिन में हरे काले रंग का गंध एवं नमीयुक्त मादक पदार्थ चरस मिला। जो उक्त मादक पदार्थ का वजन इलेक्ट्रानिक तौल काटे पर रखकर वजन किया तो अवैध मादक पदार्थ चरस का वजन 0.179 कि.ग्रा. पाया गया। आरोपी दीपक कहार उर्फ दीपक कालिया पिता लालचंद कहार उम्र 35 साल निवासी नाला मोहल्ला सिवनी मालवा से जप्त किया गया एवं आरोपी को गिरफ्तार किया गया एवं आरोपी के विरुद्ध थाना सिवनी मालवा मे अपराध क्रं. 191/2024 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया एवं आरोपी दीपक कहार उर्फ दीपक कालिया को गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया गया ।
*जप्ति अवैध मादक पदार्थ चरस का वजन 0.179 कि.ग्रा. कीमत करीबन 1,00,000 रुपये*
पुलिस टीम थाना प्रभारी सिवनी मालवा निरीक्षक उषा मरावी, उनि नरेन्द्र लिल्होरे, का. उनि शहजाद खान, आरक्षक संदीप दुबले, आरक्षक धर्मेंद्र, आरक्षक ओमप्रकाश जाट, आरक्षक मुकेश झाडे, आरक्षक दीपक प्रजापति, आरक्षक अशोक मीना, आरक्षक राहुल राजपूत की मुख्य भूमिका रही।


