हरे भरे पेड़ो पर कटर मशीन चलाने वाले ठेकेदार पर होगी एफआईआर:CMO
मामला रेलवे कॉलोनी में हरे भरे पेड़ो को काटने का
संवाददाता दिलीप पाल आमला
आमला. रेलवे कॉलोनी में हरे भरे पेड़ो पर कटर मशीन से हरे भरे बड़े पेड़ो को काटने के मामले में नर्मदसमय न्यूज ने प्रमुखता से खबर प्रकाशित की थी। आज शुक्रवार को जब प्रशासन को इस बात की जानकारी लगी तो प्रशानिक हल्के में हड़कम मच गया क्योंकि रेलवे के अधिकारियों ने फारेस्ट विभाग,राजस्व विभाग,नगर पालिका से पेड़ो को काटने के लिए कोई अनुमति नही ली थी। जब अधिकारियों की जानकारी में आया तो पता चला कि ठेकेदार के पास पेड़ो को काटने की कोई अनुमति नही थी। नगरीय क्षेत्र में पेड़ काटने के लिए नियम अनुसार नगर पालिका से विधिवत अनुमति लेना पड़ता है। नगर पालिका द्वारा वन विभाग को सत्यापन के लिए भेजा जाता है उसके बाद ही पेड़ काटने की अनुमति दी जाती है लेकिन रेलवे के ठेकेदार द्वारा बिना अनुमति के हरे भरे पेड़ो को काट दिया गया है। ऐसे में पर्यावरण को काफी नुकसान होगा। इस विषय मे जब एसडीएम शैलेंद्र बड़ोनिया से चर्चा की गई तो उन्होंने बताया कि मेरे संज्ञान में जैसे ही मामला आया है।तत्काल ही नगर पालिका सीएमओ को जाच के लिए निर्देशित किया गया है। वही नगर पालिका सीएमओ विरेन्द्र तिवारी से चर्चा की गई तो उन्होंने कहा कि रेलवे के एडीएन से चर्चा के दौरान जानकारी मिली है कि ठेकेदार को पेड़ो की छटनी के लिए कहा गया था लेकिन ठेकेदार ने हरे भरे पेड़ो को बिना अनुमति के काट दिया है रेलवे के एडीएन के द्वारा ठेकेदार पर आज एफआईआर की जाएगी।
इनका कहना है……………..
हरे भरे पेड़ो को काटने के सम्बंध में जानकारी मिली है अभी तत्काल सीएमओ को जाच करने के निर्देश दिए गए है।
शैलेन्द्र बड़ोनिया एसडीएम आमला
रेलवे में हरे भरे पेड़ो को काटने के मामले में अभी रेलवे एडीएन से चर्चा की गई है ठेकेदार के पास कोई अनुमति नही है ठेकेदार पर एफआईआर कराई जायेगी।
विरेन्द्र तिवारी सीएमओ आमला
