टीकमगढ़। लोकसभा आम निर्वाचन-2024 अंतर्गत संसदीय निर्वाचन क्षेत्र 06-टीकमगढ़ (अ.जा.) हेतु नाम निर्देशन की प्रक्रिया जारी है। संसदीय निर्वाचन क्षेत्र 06-टीकमगढ़ (अ.जा.) के रिटर्निंग ऑफिसर, कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अवधेश शर्मा ने बताया कि संसदीय निर्वाचन क्षेत्र 06-टीकमगढ़ (अ.जा.) में लोकसभा निर्वाचन 2024 के अंतर्गत आज एक अभ्यर्थी द्वारा नाम निर्देशन पत्र प्रस्तुत किया गया है। तदनुसार इंडियन नेशनल कांग्रेस के अभ्यर्थी खुमान ने रिटर्निंग ऑफिसर, कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री अवधेश शर्मा के समक्ष अपना नाम निर्देशन पत्र जमा किया।
ज्ञातव्य है कि 4 अप्रैल 2024 को दोपहर 3 बजे तक न्यायालय कलेक्टर, प्रथम तल. संयुक्त कलेक्ट्रेट भवन टीकमगढ़ में अभ्यर्थी रिटर्निंग ऑफिसर या सहायक रिटर्निंग ऑफिसर के समक्ष नाम निर्देशन पत्र प्रस्तुत कर सकते हैं। 5 अप्रैल 2024 को प्रातः 11 बजे से नाम निर्देशन पत्रों की संवीक्षा की जायेगी तथा अभ्यर्थी 8 अप्रैल 2024 तक नाम निर्देशन पत्र वापिस ले सकेंगे। इसी दिन 3 बजे के बाद शेष बचे अभ्यर्थियों को चुनाव चिन्ह आवंटित किये जायेंगे। संसदीय निर्वाचन क्षेत्र 06-टीकमगढ़ में मतदान की तिथि 26 अप्रैल है तथा 4 जून 2024 को शासकीय पॉलीटेक्निक कॉलेज (नवीन केम्पस) टीकमगढ़ में मतगणना की जायेगी।
Contact info : narmadasamay@gmail.com / +917974372722

